फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news

जनपदस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता अजय, पिंकी बने तेज धावक

Sat, 15 Feb 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
mau news
मऊ। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से नगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अजय भारद्वाज प्रथम, सचिन द्वितीय तथा अजीत राजभर तृतीय रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में पिंकी यादव प्रथम, अंशिका यादव द्वितीय एवं रेनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल बालक वर्ग में कोपागंज एवं परदहां के मध्य मैच खेला गया। जिसमें कोपागंज ने 25-10 एवं 25-19 से परदहां को हराया। कबड्डी बालक वर्ग में विकास खंड मुहम्मदाबाद प्रथम एवं बड़राव द्वितीय रही। कबड्डी बालिका वर्ग में मुहम्मदाबाद प्रथम एवं रतनपुरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 50 किग्रा भारवर्ग में शत्रुघ्न यादव प्रथम, बागेंद्र चैहान-द्वितीय, 57 किग्रा भार वर्ग में श्रीकांत यादव प्रथम, मोहम्मद आरिफ द्वितीय, 63 किग्रा में नीरज यादव प्रथम, इमरान अहमद द्वितीय, 67 किग्रा में अरविंद सरोज प्रथम, राम निवास-द्वितीय 71 किग्रा में अभिनव यादव-प्रथम, रोहित यादव द्वितीय, 77 किग्रा में दीपक यादव प्रथम, युवराज सिंह द्वितीय, 82 किग्रा में विशाल यादव प्रथम, कमल चौहान-द्वितीय, 82 किग्रा भार वर्ग में अनंत देव सिंह प्रथम, नीलेश राय द्वितीय स्थान पर रहे। भारोत्तोलन बालक वर्ग में 74 किग्रा में अजीतपुरी प्रथम रहे। मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण मत्स्यनाथ द्विवेदी, डीडीओ विजय शंकर राय ने विजेताओं तथा उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्णमोहन पाठक ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed