{"_id":"5da218eb8ebc3e93ae3f41d7","slug":"mau-news-mau-news-vns4886992149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत स्कूल के चैंपियन छात्र हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत स्कूल के चैंपियन छात्र हुए सम्मानित
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। मथुरा जनपद में सीबीएससी बोर्ड से जुड़े तीन राज्यों के कॅालेजों की ईस्ट जोन जूडो प्रतियोगिता में मुहम्मदाबाद गोहना के अमृत मेमोरियल हायर सेंडरी स्कूल के सात छात्रों ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। गोल्ड मेडल के साथ लौटे छात्रों को शनिवार को विद्यालय में सम्मानित किया गया।
ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप का आयोजन मथुरा के बलदेव पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार प्रांत के कुल 33 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। अमृत हायर सेंकेड्री स्कूल के 18 छात्रों ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न आयु वर्ग में सात गोल्ड, छह रजत और दो कांस्य पदक के साथ कुल 15 पदक जीतकर चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। स्वर्णपदक जीतने वालों में अरुण यादव, शिवम यादव, विशाल यादव, आकांक्षा, प्रद्मुन चौहान, सत्यप्रकाश चौहान आदि के अलावा कृष्णा राय, रितेश, प्रियांशी, आकृति, आराधना, विशाल यादव आदि ने रजत पदक प्राप्त किया। चैंपियन छात्रों के स्कूल पहुंचने पर शनिवार को विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चैंपियन छात्रों को मिठाई आदि खिलाकर उत्साह वर्धन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या चांदनी रुखईयार ने कहा कि अमृत हायर सेंकेंड्री स्कूल को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान को प्रथम, जबकि आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर को दूसरा, देलही पब्लिक स्कूल ईटावा को तीसरा स्थान मिला है। प्रबंधक राणा प्रताप सिंह ने चैंपियन छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।