फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news

भाजपा एंव कांग्रेस प्रत्याशियों ने निकाला जुलूस

Wed, 02 Oct 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
mau news
घोसी। भाजपा के घोसी विधानसभा से युवा प्रत्याशी विजय राजभर ने मंगलवार को पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त,जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया।वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजमंगल यादव ने भी अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी भाजपा जनों के साथ नगर मझवारा मोड़ पर महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मोटरसाइकिलों, चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ मझवारा मोड़, ब्लाक रोड, तहसील, बस स्टेशन, पकडीमोड़, बड़ागांव मोड़, बड़ागांव भरटोला तक जुलूस निकालकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। यह जुलूस अदरी, सेमरी,नकटा होते हुए मझवारा मोड़ , घोसी तहसील मुख्यालय, मधुबन मोड़, चीनी मिल घोसी, अमिला, थानीदास, पिउवा ताल, कोइरियापर होते हुए कोपागंज में आकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर सुनील गुप्ता, गणेश सिंह, अखिलेश तिवारी, अशोक सिंह, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष बजरंगी सिंह बज्जू, शैलेंद्र सिंह शैलू, विश्वनाथ विश्वकर्मा, रविंद्र उपाध्याय, कृपाशंकर सिंह, भारत भीम जनार्दन चौहान, नवनीत चौरसिया, अखिलेश राजभर,मुन्ना गुप्ता, आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रत्याशी राजमंगल यादव ने भी घोसी विधान सभा क्षेत्र में पूर्व ब्लाक प्रमुख जयहिंद यादव के नेतृत्व में जनसंपर्क किया और भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की। इस अवसर पर इंतेखाब आलम, राजनारायण यादव, अब्दुल मन्नान खान, सुरेश राजभर , संपत मौर्या, चंदू भाई आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed