फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau news

पांच माह से नहीं मिला मानदेय, नाराज कर्मचारियो ने किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 01 Oct 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mau news
कोपागंज। ब्लॉक क्षेत्र के डंगौली सब स्टेशन पर कार्यरत संविदा बिजली कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर मंगलवार को उपकेंद्र के बाहर ठेकेदार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कामकाज ठप कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर पहुंचे एसडीओ ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करते हुए चेताया कि एक सप्ताह के भीतर मांग पूरी ना होने पर वो दुबारा विरोध प्रर्दशन कर अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बताते चले कि कोपागंज ब्लॉक के डंगौली सबस्टेशन पर मनीष कुमार, राजकुमार, अमित यादव, सुजीत कुमार सहित कई कर्मचारी संविदा पर एसएसओ पद पर कार्यरत है। बीते मई माह से अब तक उनको मानदेय नहीं मिलने से एसएसओ को आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है। कई बार मानदेय की मांग को लेकर गुहार लगाने के बाद मांग पूरी ना होते देखकर मंगलवार को नाराज कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मानदेय ना मिलने तक सभी संविदा पर तैनात विद्युतकर्मी ने सभी कार्य बंद कर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एसडीओ मुरलीधर आर्या उपकेंद्र पहुंचे और कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर समस्या का निस्तारण का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अमित राजकुमार, सुरजीत, मनीष,प्रमोद, कृष्णा, संजीव, श्रीकांत रामनारायण, सत्यम, मुकेश, राजेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed