फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को जैविक खेती अपनाने पर दिया जोर

Thu, 05 Sep 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
mau news
कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय कृषक जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिप? - फोटो : MAU
फसल अवशेष प्रबंध का हर्बल खेती,आर्गेनिक खेती के लिए जनपद स्तरीय कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई।जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि प्राचीन काल में मानव स्वास्थ्य के अनुकुल तथा प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप खेती की जाती थी, जिससे जैविक और अजैविक पदार्थें के बीच आदान-प्रदान का चक्र निरंतर चलता रहा था, जिसके फलस्वरूप जल, भूमि, वायु तथा वातावरण प्रदूषित नहीं होता था। हरित क्रांति के समय से बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए एवं आय की दृष्टि से उत्पादन बढ़ाना आवश्यक है। कृषि विभाग ने इस विशेष प्रकार की खेती को अपनाने के लिए, बढावा दिया जिसे हम जैविक खेती के नाम से जानते है। भारत सरकार भी इस खेती को अपनाने के लिए प्रचार-प्रसार कर रही है। उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव ने कहा कि जैविक खेती में रसायानों का अधिक प्रयोग करने बहुत सारे नुकसान होते हैं इसलिए वैज्ञानिक खेती के साथ-साथ पुरानी परंपरागत खेती का उपयोग करना चाहिए। अगर आप कार्बनिक खेती का उपयोग करते है तो पशुपालन भी अवश्य करें। पशुपालन शुद्ध दुध के साथ-साथ आमदनी का भी एक अहम इकाई है। पशुओ को हरा चारा खिलाने से अधिक दूध उत्पादन होता है अगर पशुओ को हरा चारा नही देते है तो उस पशु की दुध उत्पादन क्षमता कम हो जाती है। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा सब्जी उत्पादन, केले की खेती, अमरूद की खेती से होने वाले लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, आयुर्वेद रंगबहादुर सिंह, कृषि बैज्ञानिक बीके सिंह, प्रभुनारायण सिंह, अरविंद कुमार सिंह, विरेंद्र विद्यार्थी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed