फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news mansoon

घर, दुकानों में घुसा पानी, फसल जलमग्न

Mon, 30 Sep 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
mau news mansoon
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार को भी बरसात जारी रही। जहां निचले इलाकों में जलभराव से लोग परेशान रहे तो वहीं परदहां ब्लाक क्षेत्र के नाले में उफान से खेतों में लगी 50 बीघा से अधिक धान की फसल जलमग्न हो गई। जलनिकासी न होने से रतनपुरा बाजार के दर्जनों दुकानों और रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के एक गांव के कई घरों में पानी घुस गया। कई स्थानों पर दर्जनों मकान गिर गए जिसमें दबकर किशोर समेत पांच लोग घायल हो गए। शनिवार की रात से शुरू हुई बारिश का कहर रविवार को जारी रही। मध्याह्न तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। अपराह्न बाद बारिश तो बंद रही। आकाश में बादल छाए रहे। मौसम सुहावना रहा। लगातार बारिश होने से नगर क्षेत्र के डोमनपुरा, नियाज मोहम्मदपुरा, भीटी, निजामुद्दीनपुरा सहित निचले इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग मऊ-गाजीपुर मार्ग जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गया है। गड्ढों में पानी भर जाने से आनाजाना मुश्किल हो रहा है। कोपागंज : महुआर में संतरा पत्नी राजकुमार, जगदंबा पुत्र स्व.रामवृक्ष, जसवंत पुत्र स्व. धनई, छोटेलाल पुत्र बृजमोहन, सुमन पत्नी स्व. श्रीचंद, विश्वनाथ पुत्र स्व.रामदेव, बालकृष्ण पुत्र स्व. जमुना, मूलक पुत्र अमृत के कच्चे मकान जमींदोज हो गए। मकान के मलवे में दबकर संतरा पत्नी राजकुमार घायल हो गई। क्षेत्र के भांवरकोल गांव में रविवार की सुबह एक मकान गिर जाने से मीरा (45) पत्नी राधेश्याम घायल हो गई। हलधरपुर : रतनपुरा विकास खंड के पिण्डोहरी गांव के भालूपुर पुरवे में राजेंद्र राजभर और रामकृत के मकान ढह गए। घटना में राजेंद्र राजभर की गाय मलवे में दबकर मर गई। लाखों की गृहस्थी नष्ट हो गई। फतेहपुर मण्डाव : मधुबन थाना क्षेत्र के लखनौर में मिट्टी की दीवार गिर गई। इससे 18 वर्षीय पूनम पुत्री रामअवध गंभीर रूप से घायल हो गई। कटघरा शंकर के गोसाई टोला में मिट्टी की दीवार गिरने से आठ वर्षीय किशोर राकेश पुत्र हरिन्द्र घायल हो गया। चन्द्रापार निवासी रीमा 19 पुत्री राजकुमार घायल हो गई। तीनों का प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रतनपुरा : कई दिनों से लगातार बारिश होने से रतनपुरा बाजार के दर्जनों दुकानों में पानी घुस गया। इससे दुकानों में रखा हजारों मूल्य का सामान खराब हो गया। तमसा नदी में उफान से तटवर्ती इलाकों के किसानों को फसल नुकसान की चिंता खाए जा रही है। बढुआ गोदाम : चार दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से परदहां ब्लाक के ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में भारी जलभराव से कई यूनिटों में कामकाज बाधित हो गया है। औद्योगिक क्षेत्र में एफसीआई गोदाम के कैंपस में बारिश का पानी जमा होने से अनाज की निकासी बंद हो गई है। जबकि नाले में उफान आने से ताजोपुर गांव स्थित ओड़हरा मौजा में किसानों की 50 बीघा से अधिक धान की फसल डूब गई है।

नगर के भीटी पुल पर उफनाई  तमसा के जलस्तर को दर्शाता चिन्ह।

नगर के भीटी पुल पर उफनाई तमसा के जलस्तर को दर्शाता चिन्ह।- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed