फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news jail

जेल से छूटने पर पकड़े गए पति को छुड़ाने के लिए थाने का घेराव

Fri, 26 Jul 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
mau news jail
परदहां ब्लाक के पखईपुर गांव के प्रधानपति को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद सरायलखंसी थाने क? - फोटो : MAU
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पखईपुर गांव निवासी एक महिला ने एसओजी द्वारा पति को गिरफ्तार करके उसकी हत्या करने की आशंका जाहिर करते हुए गुरुवार को दोपहर में थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने पति को छोड़ दिया। बताते चलें कि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पखईपुर गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह लेखपाल धीरज सिंह हत्या कांड मामले में जेल में निरुद्ध था। बुधवार को उसे जमानत मिली तो जेल से रिहा किया गया। महिलाओं की शिकायत थी कि एसओजी टीम ने अरविंद को जेल के बाहर से पूछ ताछ करने की बात कहते हुए उठा लिया। देर रात पति को एसओजी द्वारा उठाए जाने की खबर होते ही पत्नी संगीता सिंह ने बुधवार की रात 11 बजे सैकड़ों महिलाओं के साथ थाने का घेराव किया। सीओ सिटी राजकुमार के समझाने पर महिलाएं घर चली गई। लेकिन गुरूवार की दोपहर में अरविंद की पत्नी संगीता सैकड़ों महिलाओं के साथ थाने का फिर से घेराव कर दिया। सीओ सिटी ने बताया कि बाद में पुलिस ने जांच के बाद अरविंद कुमार सिंह को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed