फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news inspaction

खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता की तुरंत होगी जांच

Sat, 17 Aug 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
mau news inspaction
मऊ। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य औषधि एवं प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में दो दिनों तक के लिए सचल प्रयोगशाला वाहन बुलाई गई है। यह सचल प्रयोगशाला सोमवार मंगलवार को नगर सहित विभिन्न कस्बों में रहकर ।खाद्य पदार्थों की जांच कर तत्काल परिणाम प्रस्तुत कर देगी। यह सभी जांच निस्त्रत्त्शुल्क होंगे, जिसमें लोग स्वयं जागरूकता दिखाते हुए खाद्य पदार्थों की जांच करा सयते हैं। जिला अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी ने बताया कि खाद्य पदार्थो की मिलावट के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा उपलब्ध मोबाइल टेस्टिंग लैब को जिलाधिकारी द्वारा सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह प्रयोगशाला सुबह भीटी चौराहे पर दोपहर को रोडवेज व शाम को मिर्जाहादीपुरा में उपलब्ध रहेगी। वहीं मंगलवार को जनपद की कोपागंज, घोसी व मोहम्दाबाद में क्रमश: सुबह, दोपहर, शाम को उपस्थित रहेगी इस मोबाइल टेस्टिंग लैब पर व्यापारी से लेकर आम उपभोक्ता तक दूध, दूध से बनी अन्य खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी, वनस्पति व मसाले इत्यादि की निशुल्क जांच करा सकते हैं। जिसकी तत्काल गुणवत्ता की रिपोर्ट भी प्रस्तुत कर दी जाएगी।आम उपभोक्ता बड़ी भागीदारी करते हुए रोजमर्रा की उपयोग में आने वाली खाद्य पदार्थों की जांच निशुल्क रूप से करा सकते हैं, जिससे उन्हें इस बात का पता चलेगा कि उनके खाद्य कितने सुरक्षित हैं। उपभोक्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए खाद्य पदार्थों की जांच कराएं। इस मोबाइल वाहन का उद्देश्य लोगों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के प्रति जागरूकता लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed