फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news indipendenc day

जिले में यौमे आजादी के जश्न की धूम

Fri, 16 Aug 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
mau news indipendenc day
स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण करते डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी। - फोटो : MAU
मऊ। जिले में 73वें यौमे आजादी के जश्न में की धूम रही। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा शान से लहराता रहा। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने विकास भवन पर झंडारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बालिका सुरक्षा की शपथ दिलायी। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि देश को आजाद करने के लिए कुर्बानियां दी गईं। हमें निश्चित रूप से अपने कर्तव्यो का पालन करना चाहिए। मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव, जिला पूर्ति अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट ने भी अपने विचार रखे। जिलाधिकारी ने मेरी सिटी एवं महिला पीजी कालेज की छात्राओं को पेन और बुके वितरित किया। विकास भवन सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित हुई। सीडीओ आलोक कुमार ने कहा कि आज का दिन सबसे महत्वपूर्ण दिन है। कृषि भवन परिसर में उप निदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया।। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार आदि शामिल रहे। उधर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने झंडारोहण किया। दीवानी कचहरी के मुख्य भवन पर जिला जज मुकेश मिश्रा और सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन पर महामंत्री दारोगा सिंह ने झंडारोहण किया। सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में आयोजित गोष्ठी में जिला जज मुकेश मिश्रा ने कहा कि सरकार को राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए शासनादेश जारी करना पड़ रहा है यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जम्मू कश्मीर पर अपनी बात रखते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि जम्मू कश्मीर देश का अभिन्न अंग है। जो अपना है उसे अभिन्न अंग कहना पड़े तो यह देश के लिए दुर्भाग्य है। गोष्ठी को एडीजे मोहम्मद गजाली, सिविल जज रामराज, बार के अध्यक्ष शमशुल हसन, देवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार अश्क, विजय शंकर यादव, हुमा रिजवी ने अपना विचार व्यक्त किया। इस मौके पर अमरनाथ सिंह, इश्तियाक अहमद, अश्वनी सिंह, अजय कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, वृजभान पाल, ऋषिकेश सिंह, संजय त्रिपाठी, वीरेंद्र बहादुर पाल, श्रीप्रकाश यादव, रामकृत यादव, निर्मला यादव, सज्जाद हुसैन, गनी अहमद नोमानी, फूलबदन यादव, राजेश सिंह राज, प्रमोद साहनी आदि लोग उपस्थित रहे। नगरपालिका कार्यालय परिसर मेें चेयरमैन तैयब पालकी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान ईओ सहित समस्त अधिकारी तथा कर्मचारी रहे।जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. वृजकुमार, जिला राजकीय महिला चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने झंडारोहण किया। इस दौरान अस्पताल में बेहतर कार्य करने वाले अर्चना यादव, कंचन वर्मा, सुषमा, शौकत अली को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. मिथिलेश रस्तोगी, कुलदीप सिंह, चंद्रमणि त्रिपाठी, एके पांडेय, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे। आरपीएफ में निरीक्षक डीके राय, जीआरपी में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने ध्वजारोहण किया। मुहम्मदाबाद गोहना : क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर तथा नगर पंचायत अध्यक्ष शकील अंसारी शब्बू ने रोडवेज स्थित शहीद चौराहा पर शहीदों की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और झंडारोहण किया। उप जिला अधिकारी अतुल वत्स ने तहसील परिसर में झंडारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष शकील अंसारी ने झंडारोहण कर शहीदों को नमन कर किया। बढुआगोदाम : परदहां ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ हरिवंश प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। मधुबन : एसडीएम उपजिलाधिकारी डा. सीएल सोनकर ने तहसील परिसर में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैजनाथ कन्नौजिया को सम्मानित किया। बीईओ पंकज कुमार सिंह बीआरसी, बीडीओ देव कुमार चतुर्वेदी ने ब्लाक कार्यालय, डॉ. राजीव कुमार पांडेय, एवं डॉ. बीके यादव ने सीएचसी फतेहपुर मंडाव तथा पीएचसी मधुबन, चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया ने नगर पंचायत कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। अमिला : नगर पंचायत में चेयरमैन वंदना गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। रतनपुरा : ब्लाक मुख्यालय स्थित सीएचसी, आंगनबाड़ी केंद्र, पशु चिकित्सालय, राजकीय कृषि बीज भंडार पर स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। दोहरीघाट : नगर पंचायत कार्यालय में चैयरमैन वेदाना सोनकर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फैजान ने तिरंगा फहराया। ब्लाक संसाधन केंद्र दोहरीघाट कार्यालय पर बीईओ माधवेंद्र त्रिपाठी ने झंडारोहण किया। चिरैयाकोट : नगर पंचायत चिरैयाकोट कार्यालय पर नगर अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार, नगर पंचायत चेयरमैन लीलावती यादव ने ध्वजारोहण किया गया। रानीपुर : रानीपुर ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख नीति सिंह, बीआरसी रानीपुर पर बीईओ अशोक कुमार गौतम ने ध्वजारोहण किया। सीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed