फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news incrochment

दुकानदारों के विरोध के बीच नपा ने कोर्ट से मिली जमीन की नापी

Thu, 16 Jan 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
mau news incrochment
नगर के आजमगढ़ तिराहा पर जमीन की पैमाइश होने के बाद गंदगी को हटाती नगर पालिका की जेसीबी मशीन - फोटो : MAU
मऊ। मुंशीपुरा में सड़क किनारे नगर पालिका की जमीन की पैमाइश बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट तथा नगर पालिका के अधिकारियों मौजूदगी में की गई। ऐसे में दुकानदारों में हड़कंप की स्थितिरही तो कई दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया। बाद में दुकानदारों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। उधर पैमाइश के बाद नगर में पार्किग की समस्या को लेकर नगर पालिका द्वारा अंडर ग्राउंड पार्किग बनाए जाने की उम्मीदें तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान, तहसीलदार ओम प्रकाश पांडेय, नपाध्यक्ष तैयब पालकी, ईओ संजय मिश्रा सहित अन्य राजस्व तथा नगर पालिका कर्मचारी मुंशीपुरा पहुंचे। जहां कोर्ट के फैसले से जमीन पर पाए अधिकार को लेकर नापी शुरू की गई, इस दौरान नापी की जानकारी होते ही दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बन गई। इस दौरान जिला प्रशासन का राजस्व अमला तथा नगर पालिका का अमला जमीन की नापी कराने में जुटा रहा। दुकानदारों ने नापी का विरोध किया, लेकिन पुलिस फोर्स की तैनाती के चलते वह खुलकर इसका विरोध नहीं कर सके। बाद में दुकानदारों का एक दल कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

उधर सुबह से शाम चार बजे तक कोर्ट से मिली जमीन की नापी होती रही। ऐसे नगर पालिका की इस कवायद के बाद पार्किग की समस्या को लेकर नगर पालिका द्वारा अंडर ग्राउंड पार्किग बनाने की उम्मीदें तेज हो गई है।
विज्ञापन

कोट
नगर पालिका संबंधित जमीन पर अंडर पार्किंग के साथ शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें स्थनीय फल, सब्जी ,जनरल मर्चेंट के दुकानदारों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयब पालकी, नगर पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed