फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news house

तमसा नदी के किनारे बन रहे अवैध भवनों पर नहीं है प्रशासन की नजर:

Sat, 18 Jan 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
mau news house
नगर के तमसा तट पर बंधा पर किया जा रहा निर्माण। - फोटो : MAU
शहर के एक छोर पर स्थित तमसा के किनारे की मूल्यवान जमीन पर सालों से कब्जा करने की होड़ मची है। बंधा रोड के किनारे और नदी की धारा के दक्षिण के बेशकीमती भूखंडों पर अवैध भवनों का धड़ाधड़ निर्माण कई सालों से हो रहा। एनजीटी और मास्टर प्लान की गाइड लाइन की अनदेखी करते हुए इन भूखंडों पर कब्जे का सिलसिला जारी है। ऐसे समय में जब जिला प्रशासन सरकारी जमीन हडपने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर उसे मुक्त कराने की मुुहिम चला रहा है वैसे समय में तमसा किनारे की जमीन हड़पने की ओर प्रशासनिक और राजस्व अधिकारियों की नजर नहीं है। इस मूल्यवान जमीन को हथियाने के लिए पहले से ही राजस्व अभिलेखों में हेेराफरी की गई है। शहर से सटे उत्तर पश्चिम और पूरब की ओर से बहने वाली तमसा नदी के किनारे बंधा रोड बन गया है। बंधा रोड के पिच बन जाने से नदी की तरफ की मूल्यवान जमीन का महत्व काफी बढ़ गया। भू माफियाओं की नजर इस पर पड़ गई। इस होड़ में मास्टर और एनजीटी की गाइड लाइन की घोर उपेेेक्षा की जा रही है। हाल यह है कि नदी की धारा तक पिलर बनाकर जमीन हथियाई जा रही है। नदी की जमीन में पहले पिलर जोड़कर कूडा पटवाया जाता है और इसके बाद उस पर पक्का निर्माण करा लिया जाता है।
विज्ञापन

भू माफियाओं ने राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से राजस्व अभिलेखों में काफी हेराफेरी करके इन कीमती भूखंडों को अपने नाम करा लिया। हालांकि पूर्व सभासद छोटेलाल गांधी सहित कई समाजसेवियों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से किया। इनमें कई भूखंडों का स्वामित्व संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें निरस्त भी कर दिया गया।अभी भी भदेसरा से लेकिन भीटी तक तमसा के किनारे की कीमती जमीन पर कब्जे का सिलसिला जारी है। जानकारों का मानना है कि बंदोबस्ती खतौनी से नदी के किनारे की भूमि का सत्यापन करा दिया जाए तो व्यापक रूप से की गई हेराफेरी सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed