फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news hanuman burnt gold lanka

हनुमान ने फूंकी सोने की लंका

Sat, 12 Oct 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
mau news hanuman burnt gold lanka
चिरैयाकोट। श्री रामलीला समिति यूसुफाबाद की ओर से चिरैयाकोट कस्बे में चल रही रामलीला में शुक्रवार को अशोक वाटिका में सीता-हनुमान संवाद, लंका दहन, कुंभकरण वध, लक्ष्मण शक्ति सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। हनुमान जी के लंका जलाते समय दर्शकों के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। रामदूत हनुमान के लंका जाने की लीला हुई। इसमें वानर सेना से विदा लेने के बाद समुद्र पार करने के दौरान हनुमान को सुरसा सहित अन्य आसुरी शक्तियों का सामना करना पड़ा था। लंका पहुंचकर उन्होंने लंकिनी वध किया। लंकिनी का वध होते ही दर्शकों के जयश्रीराम के गूंज से पूंडाल गूंजायमान हो गया। इसके बाद वह अशोक वाटिका में पहुंचकर मां सीता को भगवान श्रीराम की मुद्रिका भेंट करते हैं। इस दौरान हुए सीता हनुमान संवाद सुन दर्शक भाव विह्वल हो उठे। मां सीता की आज्ञा से अशोक वाटिका में फल खाने के दौरान अक्षय वध किया। मेघनाथ द्वारा हनुमान को बांधकर दूत के रूप में रावण के सामने पेश किया। रावण ने पूंछ में आग लगाने का आदेश दिया। पूंछ में आग लगने के दौरान हनुमान ने पूरी शक्ति से पूरी लंका में आग लगा दी। देखते ही देखते सोने की लंका जलकर राख हो गई। इस दौरान दर्शक उत्साहित होकर जयकारा लगा रहे थे। इसके बाद कुंभकरण वध, लक्ष्मण शक्ति सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed