फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news gandhi ji

‘गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाएं’

Wed, 02 Oct 2019 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
mau news gandhi ji
फिट इंडिया के तहत नगर के चन्द्रा पब्लिक स्कूल द्वारा महात्मा गाँधी जयंती पर निकाली गई जागरुकता र - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूूलों, कालेजों में गांधी और शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही युवाओं से गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। अम़त पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती पर उन्हें याद किया गया। विद्यालय के प्रबंधक ब्रह्मदेव सिंह ने छात्र छात्राओं को उनके आदर्शों को साकार करने तथा स्वच्छता का संकल्प दिलाया। नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल में इस अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट को सफल बनाने के लिए बच्चों ने रैली निकाल कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल ने गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। कंधेरी स्थित केंद्रीय विद्यालय में सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई किया। साथ ही दौड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए। डीसीएसके पीजी कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ. सर्वेश पांडेय ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। सिकटिया स्थित साई कालेज आफॅ फार्मेसी तथा इंदु प्रकाश फार्मेसी कालेज हलधरपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रबंधक अखिलेश राय ने छात्र छात्राओं को साफ सफाई का संकल्प दिलाया। डीएवी इंटर कालेज में गांधी जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने छात्र छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों को प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि राज कुमार सचान सिटी मजिस्ट्रेट तथा राजेंद्र प्रसाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राथमिक विद्यालय रकौली परदहां पर गांधी जयंती मनाई गई। कुसम्हा : गोठा ग्राम पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान वंदना गुप्ता ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। चिरैयाकोट : पीकेएस पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर रैली निकाली गई। छात्रों ने सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। विद्यालय के प्रबंधक परवेज अह्मद खान,चेयमैन मोहम्मद युनुस खान शमिल रहे। हलधरपुर : क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ईश्वर चंद्र पांडेय ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। रामानंद शिक्षण संस्थान सेमराजपुर में मुख्य अतिथि डॉ. जयगोविंद मिश्र के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने पौधरोपण किया। मधुबन : हलधरपुर स्थित दीपदेव इंटर कालेज में गांधी जयंती पर छात्र छात्राओं ने रैली निकाली। प्रबंधक प्रेमशंकर सिंह तथा प्रधानाचार्य राधेश्याम सिंह ने छात्र छात्राओं को महात्मा गांधी के सपने को साकार करने का संकल्प दिलाया। विद्यालय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिवांगी सिंह को प्रथम, नेहा यादव को दूसरा तथा वरुण राय को तृतीय स्थान मिला। घोसी : जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापिका रेनू पांडेय के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर निहारिका, घोरी देवी, अनिता गुप्ता, पुष्पा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed