मऊ। नगर के अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी इग्नाइटेड माइंड्स का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न तरह का मॉडल बनाकर अपनी वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन किया। साथ ही विद्युत ऊर्जा, चुंबकीय क्षेत्र और पवन चक्की के बारे में अभिभावकों तथा आगंतुकों को जानकारी भी दी। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल को काफी सराहा गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक राकेश गर्ग ने किया। प्रदर्शनी में कक्षा छठवीं से 12वीं तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर लगभग 60 से अधिक मॉडल बनाये गए थे। जिसमें विंड मिल, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन, ड्रोन, लाई- फाई वेव एंपलीफायर, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, क्लैप सर्किट,मोटर बोट, लेजर लाइट सेक्युरिटी सिस्टम, हाइड्रोलिक ब्रिज आदि मॉडल्स प्रमुख थे। इसके अलावा ह्यूमन हार्ट, डाइजेस्टिव सिस्टम, वाटर रिजर्वायर, वेस्ट मैनेजमेंट, रिन्यूएबल एनर्जी रिसोर्सेज पर आधारित अत्यन्त आकर्षक मॉडल्स भी प्रस्तुत किएगए। 11वीं कक्षा के आयुष सिंह तथा हर्षित सिंह द्वारा लाई- फाई मॉडल जिसमें प्रकाश के माध्यम से डाटा ट्रांसफर की तकनीक अपनाई गई थी को ख़ूब प्रशंसा मिली। वहीं दूसरी ओर अमन सिंह एवं वंशिका द्वारा बनाई गई आटोमेटिक चार्जेबल साइकल भी अभिभावकों को ख़ूब पसंद आई। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य विजय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, श्रीकृष्ण कुमार अग्रवाल, गिरिधर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, प्रधानाचार्या पूनम तिवारी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों का निरीक्षण किया।