फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news electricity

मेन लाइन में फाल्ट आने से 70 गांवों में 22 घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति

Thu, 08 Aug 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
mau news electricity
रानीपुर। रानीपुर विधुत उपकेंद्र के मुख्य विद्युत लाइन में गोकुलपुरा के पास फाल्ट की वजह से मंगलवार की शाम आठ बजे से रानीपुर ब्लाक के 70 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। बुधवार की शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली ना होने के चलते ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर रहे, वहीं बुधवार को भी आपूर्ति बहाल ना होने से पेयजल समस्या का सामना करना पड़ा। रानीपुर बिजली उपकेंद्र से रानीपुर, गोकुलपुरा, पिरूवा, फतेहपुर, पलिया, चितबसाव, बस्ती, खिरिया सहित 70 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की शाम करीब आठ बजे गोकुलपुरा के पास मेनलाइन फाल्ट के चलते बिजली गुल हो गई। फाल्ट सुधार ना होने के चलते इन गांवों के ग्रामीण पूरी रात अंधेरे तथा गर्मी में परेशान रहे। वहीं बुधवार की सुबह बिजली ना होने से लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ा। उधर शाम करीब छह बजे फाल्ट को सुधारकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस बाबत एसडीओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि गोकुलपुुरा के पास फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जहां मरम्मत के बाद बुधवार की शाम आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं बख्तावरगंज विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति के लिए गई मुख्य हाईटेंशन तार बनउरा गांव के पास मंगलवार की देर शाम पेड़ गिरने से टूट गया। जिससे फीडर तीन से जुड़े 30 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। जहां बुधवार को 16 घंटे बाद तार तो जोड़कर दुबारा आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed