फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news election

अध्यक्ष सहित 6 पदों के लिए 12 प्रत्याशी करेंगे जोर आजमाइश

Fri, 24 Jan 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
mau news election
मुहम्दाबाद गोहना। संत गणिनाथ राजकीय पीजी कालेज में 29 जनवरी को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को उपाध्यक्ष और मंत्री पद के लिए पर्चा दाखिल करने वाले दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस प्रकार कुल 6 पदों के लिए 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। कला और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए एक मात्र नामांकन होने से दोनों पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
विज्ञापन

संत गणिनाथ राजकीय पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र वापसी के दिन उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरे कमल स्वरूप शर्मा और महामंत्री के लिए अब्दुल शाबान ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस प्रकार अब अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री पुस्तकालय मंत्री समेत 6 पदों के लिए 12 प्रत्याशियों में मुकाबला होगा। संकाय प्रतिनिधि के दो पद के लिए एक मात्र नामांकन होने से दोनों पदों के लिए चुनाव नही कराया जाएगा। चुनाव अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद हेतु प्रियंका यादव, प्रदीप यादव, प्रद्युम्न यादव और दिनेश यादव उपाध्यक्ष पद हेतु आशीष यादव, विकास गुप्ता, अभिषेक पाठक, अंकित मौर्य महामंत्री पद हेतु सतीश चौधरी, अब्दुर रहमान, पुस्तकालय मंत्री पद हेतु विजय प्रताप चौहान, और विवेक सागर मैदान में हैं। कला संकाय प्रतिनिधि हेतु गुडलक यादव विज्ञान संकाय प्रतिनिधि हेतु आकांक्षा यादव का नामांकन वैध रह गया है। संकाय प्रतिनिधियों कर निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा बाद में की जाएगी। चुनाव 29 जनवरी को होगा। उसी दिन मतदान के बाद शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed