फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news education

एक केलेे का दाम नहीं बता पाए बच्चे

Fri, 10 Jan 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
mau news education
रानीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी के निरीक्षण में रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के कई विद्यालयों में गड़बड़ी उजागर हुई है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों का उन्होंने मुआयना किया। कंपोजिट विद्यालय लोहा टिकट में बच्चों का अधिगम स्तर न्यून पाया गया। समस्त स्टाफ का चालू माह का वेतन रोकने का फरमान जारी किया। बीएसए ने आठवीं कक्षा के बच्चों से पूछा कि एक दर्जन केले का मूल्य 48 रुपया है तो एक केले का दाम बताइए। बच्चे उत्तर नहीं सके। कई प्रश्नों का उत्तर नहीं बता पाए। बच्चों का अधिगम स्तर न्यून पाए जाने पर शिक्षकों सहित प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाई। समस्त स्टाफ का चालू माह का वेतन रोकने का फरमान जारी किया। इसी क्रम में कंपोजिट स्कूल कांझा का निरीक्षण किया। यहां बच्चों का अधिगम स्तर ठीक नहीं मिला। प्रधानाध्यापक प्रताप सिंह को चेतावनी दिया। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार देखा गया। बेहतर ढंग से शिक्षण कार्य करने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिया। बीएसए ओपी त्रिपाठी का कहना है कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। औचक निरीक्षण में शैक्षिक गुणवत्ता दयनीय मिलने पर संबंधित प्रधानाध्यापक तथा शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed