फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news education

परिषदीय विद्यालयों की छमाही परीक्षाएं 14 से

Mon, 30 Sep 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
mau news education
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध परिषदीय विद्यालयों के संचालन का शेड्यूल एक अक्तूबर से पूर्वाह्न नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बीएसए ने जिले के समस्त प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 1.34 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। एक अक्तूबर से परिषदीय विद्यालयों के संचालन का शेड्यूल एक अक्तूबर से पूर्वाह्न नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। भोजनावकाश अपराह्न 12.30 बजे से अपराह्न एक बजे तक होगा। यह शेड्यूल 21 मार्च तक चलेगा। विभाग की तरफ से अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 14 अक्तूबर से 23 अक्तूबर के बीच होगी।परीक्षा शुरू होने के तीन दिन पहले डायट से प्रश्नपत्र खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए जाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी परीक्षा शुरू होने के दो दिन पहले संकुल विद्यालयों को पेपर उपलब्ध कराएंगे।संकुल विद्यालय से सभी स्कूलों में परीक्षा शुरू होने से पहले पेपर उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम जारी होने के साथ जनपद स्तर पर परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में है। नगर शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 14 अक्तूबर से 23 अक्तूबर के बीच आयोजित होगी। उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24, 25 अक्तूबर को होगा।तीन नवंबर को परीक्षाफल वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed