{"_id":"5d70084e8ebc3e93ab3b6bab","slug":"mau-news-djp-mau-news-vns481978247","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर आने वाली अफवाहों का करें त्वरित खंडन - बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर आने वाली अफवाहों का करें त्वरित खंडन - बृजभूषण
पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक के बाद पुलिसकर्मी को अच्छा कार्य करने पर प्रशस्ती पत्र ?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी ब्रज भूषण एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ मनोज तिवारी ने बुधवार को आगामी त्यौहार मोहर्रम,नवरात्रि, दीवाली आदि त्यौहारों के मद्देनजर नगर क्षेत्र के तीनों थानों कोतवाली, सरायलखंसी और दक्षिणटोला थाना क्षेत्रों से आये 500 डिजिटल वालंटियर्स ग्रुप के सदस्यों के साथ नगर के कम्यूनिटी हाल में मीटिंग किया। मीटिंग में आला अफसरों ने उनकी समस्याओं को सुना। एडीजी ने वालियंटर्स को बताया कि उनके थाना क्षेत्र में घटित होने वाले अपराध के बारे में तत्काल सूचना दें। उन्होंने सोशल मीडिया और अपने थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की फर्जी अफवाहों का त्वरित खण्डन करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने में वे थाना प्रभारियों व अन्य पुलस अधिकारियों की मदद करें। इस दौरान एडीजी ने सराहनीय कार्यों के लिए 11 डिजिटल वालंटियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ब्रज भूषण , पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ मनोज तिवारी ने पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने का निर्देश दिया। कहा कि थानों में लंबित मुकदमों का तेजी से निस्तारण कराने में सक्रियता लाई जाए। थानों का नियमित निरीक्षण करके थाना प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की जाए। इस अवसर पर सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों की उपस्थिति में आगामी त्यौहार मोहर्रम, नवरात्रि, दीवाली आदि त्यौहारों के दृष्टिगत समीक्षा गोष्ठी कीगई। इसमें जनपद के सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र के डिजीटल वालंटियर से सहयोग लेने के लिये कहा गया। त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये। एडीजी ने डीआईजी और एसपी के साथ मऊ नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया। दोनों उच्चाधिकारियों ने शहर के संवेदनशील स्थलों संस्कृत पाठशाला, शाही कटरा आदि का हहन निरीक्षण किया। इन स्थानों के बारे में पूर्व से चली आ रही परंपराओं की जानकारी पुलिस अधिकारियों और नागरिकों से लिया। इस दौरान जगह-जगह रुक कर व्यक्तियों से उनकी सुझावों समस्याओं को सुना। एडीजी ने दक्षिणटोला थाने का औचक निरीक्षण किया गया। एडीजी ने एसओ को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।