फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news death

छोटी सरयू नदी में डूबे युवक का पता न चलने पर फूटा गुस्सा

Wed, 02 Oct 2019 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
mau news death
कोपागंज डाड़ी स्थित छोटी सरयू नदी में डूबे युवक की लाश न मिलने पर नेशनल हाइवे जाम कर रहे लोगों को स - फोटो : MAU
कोपागंज। थाना क्षेत्र के डांड़ी खास निवासी 40 वर्षीय विकलांग युवक सोमवार को डांड़ी के पास छोटी सरयू नदी में स्नान करते समय पानी में डूब गया था। लेकिन उसका पता नहीं चला। तीन दिन बाद भी युवक का पता न चलने पर ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज गांव के लोगों ने बुधवार की शाम को पुलिस पर दिव्यांग युवक की तलाश कराने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डांड़ी गांव के पास नेशल हाइवे जाम कर दिया। लगभग 40 मिनट बाद एसओ के साथ मौक़े पर पहुँचे सीओ ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। बताते चलें कि क्षेत्र के डाड़ी खास निवासी 40 वर्षीय वीरबल पुत्र मंगली डाड़ी खास स्थित छोटी सरयू नदी में 30 सितंबर को स्नान करने गया था। बहाव काफी तेज होने से वह पानी में डूबने लगा। वीरबल को नदी में डूबता देख पास में खेल रहे रुदल व विजयी उसे बचाने के लिए पानी के अंदर कूदे। लेकिन बीबरल का हाथ इन दोनो युवकों से से छूट गया। जिससे वह तेज बहाव में आकर धारा में डूब गया। दोनों युवकों ने उसकी काफी खोजबीन किया। लेकिन निराशा हाथ लगी। युवकों ने इसकी जानकारी गाँव वालों को दी। मौक़े पर पहुंचे ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को सूचित किया। मौके पर पहुँची पुलिस ने बीरबल की काफी तलाश कराई लेकिन उसका पता नहीं चला। तीन दिन बीत जाने के बाद युवक का पता नहीं चलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने शाम चार बजे डांड़ी तिराहे पर पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गोरखपुर वाराणसी राजमार्ग को जाम कर दिया। जाम के लगभग 40 मिनट बाद मौक़े पर पहुँचे सीओ घोसी अभिनव कन्नौजिया और थानाध्यक्ष विनय सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। सीओ ने ग्रामीणों को समझा कर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed