फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news dashahra

धू-धू कर जल उठा रावण

Wed, 09 Oct 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
mau news dashahra
नगर के दशई पोखरा पर विजयादशमी पर्व पर लगे मेले में धू-धू कर जलता रावण। - फोटो : MAU
मऊ। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजय दशमी जिलेभर में धूम और उल्लास के बीच मनाया गया। कई स्थानों पर मेले के तहत राम-रावण युद्ध के दौरान रावण का दहन किया गया। रावण वध की लीला का मंचन नगर के दशई पोखरा पर किया गया। श्रीराम का तीर रावण के पुतले में लगा और वह धू-धू कर जल उठा। इसके साथ ही श्रीराम के जयकारे से मेला स्थल गूंज उठा। मान्यता है कि अश्वनि मास की दशमी को ही भगवान राम ने अहंकारी रावण का वध किया था। एक अन्य मान्यता यह भी है कि देवी दुर्गा ने महिषासुर राक्षस पर विजय प्राप्त की थी। माता पोखरा पर रामलीला मेला समिति की ओर से राम-रावण युद्घ की लीला का मंचन हुआ और रावण के पुतला का दहन किया गया। इस बीच जमकर आतिशबाजी और जयकारा लगाया गया। उधर मेले में सजी खिलौने, मिठाइयों सहित अन्य दुकानों पर खरीदारों की जबरदस्त भीड़ देखी गई। मेले में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। रेलवे रामलीला कमेटी की तरफ से बुधवार को नगर के रेलवे मैदान में राम रावण युद्ध का मंचन किया गया। रावण वध होते ही जयश्रीराम के जयकारे से पंडाल गूंज उठा। साथ ही मेला का आयोजन किया गया। स्वर्ण शक्ति सोनार सेवा समिति की तरफ से नि:शुल्क पेयजल की व्यवस्था की गई थी। समिति के पदाधिकारी तथा सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे। अमिला : कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विजय दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रीठाकुर द्वारा रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला में राम-रावण युद्ध, लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध का मंचन किया गया। रावण वध के लीला के तहत रावण के पुतला का दहन किया गया। दोहरीघाट : कस्बा सहित क्षेत्र में दुर्गा पूजा और विजय दशमी हर्षोल्लास से मनाया गया। रेलवे स्टेशन पर रामलीला मैदान में राम रावण युद्घ का मंचन किया गया। रावण का अंत होते ही दर्शक जयश्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। वलीदपुर : विजय दशमी पर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मेला का आयोजन किया गया। जहां रावण के पुतले का दहन किया गया। मेले में बच्चों ने झूले और चर्खियों का आनंद उठाया। पिपरीडीह : बाजार में लगे मेले में रावण के पुतले का दहन किया गया। लोगों ने जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कुसुम्हा : गोंठा में रामलीला समिति के तत्वावधान में राम रावण युद्घ का मंचन किया गया। रावण का अंत होते ही दर्शकों के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। रानीपुर : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विजयदशमी पर रामवन कुटी पर राम रावण युद्घ का मंचन किया गया। रावण का अंत होते ही जयश्रीराम के उद्घोष से मेला स्थल गूंज उठा। मेले में दर्जनों गांवों से आए लोगों लुुत्फ उठाया। घोसी : मझवारा मोड़ स्थित श्रीरामलीला मैदान में रावण का पुतला दहन किया गया। बुधवार को नगर के पकड़ी मोड़ पर आयोजित मेला देर शाम तक चला। मेले में व्यपार मंडल के उपाध्यक्ष रमेश निषाद की ओर से श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क पेयजल की व्यवस्था की गई थी। मेले में घोसी संघर्ष समिति की ओर से नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया था। इस दौरान सुधीर श्रीवास्तव, उमेश मिश्रा, वायुनन्द, रामधारी सोनकर, रविंद्र उपाध्याय, रामचंद्र, अरविंद पांडेय, राजेश जायसवाल, खुर्शीद खान,रमेश निषाद आदि शामिल रहे। रतनपुरा : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के गोगा महाराज जी के कुटी पर मेले का आयोजन किया गया।

नगर के दशई पोखरा पर विजयादशमी पर्व पर लगे मेले में धू-धू कर जलता रावण।

नगर के दशई पोखरा पर विजयादशमी पर्व पर लगे मेले में धू-धू कर जलता रावण।- फोटो : MAU

नगर में निकले प्रतिमा विसर्जन जुलूस शामिल माँ दुर्गा की प्रतिमा।

नगर में निकले प्रतिमा विसर्जन जुलूस शामिल माँ दुर्गा की प्रतिमा।- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed