फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news cultural

कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न

Tue, 28 Jan 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
mau news cultural
नगर के हिन्दी भवन राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वावधान में कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह को संबोधित क? - फोटो : MAU
मऊ। नगर के हिंदी भवन के सभागार में सोमवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वावधान में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जननायक को भारत रत्न देने की वकालत की गई।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए घोसी के विधायक विजय राजभर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जन-जन के नेता थे। उन्होंने जीवन भर गरीबों पिछड़ों की भलाई के लिए काम किया। उनका जीवन चरित्र आम जनमानस के साथ ही नेताओं के लिए भी सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि कर्पूूूरी ठाकुर ने देश में सबसे पहले पिछड़ों और गरीबों को आरक्षण का प्रावधान किया। पहली बार उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में आरक्षण लागू करके ऐतिहासिक और साहसिक कार्य किया। उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति का सभी राजनीतिक दलों ने लोहा माना। विधायक ने कहा कि उन जैसे महान व्यक्तित्व वाले जन नेता की जयंती पर सर्व समाज के लोगों की सहभागिता होनी चाहिए। समारोह के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय नाई महासभा के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवनी स्कूली पाठयक्रम में शामिल की जानी चाहिए। इससे छात्रों को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। महासंघ के प्रदेशीय प्रधान संरक्षक राजमणि शर्मा ने कहा कि वे राजनीतिक संत थे। उन्होंने समाज के पिछडे़ लोगों के उत्थान के लिए जीवन भर कार्य किया। यही वजह रही कि बिहार जैसे बडे राज्य का मुख्यमंत्री रहने के बाद भी उनका घर झोपड़ी का ही रह गया। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने कहा कि पूरे देश मे कर्पूरी ठाकुर फारमूले पर आरक्षण लागू किया जाए। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, दिनेश शर्मा एडवोकेट, अनिरुद्ध शर्मा, दुर्गानंद शर्मा, दुर्गेश शर्मा, जयराम ठाकुर, लव शर्मा, तारिक सलमानी, धर्मेंद्र शर्मा, गौतम बुद्ध, सावित्री, त्रिपुरारी, रमावती ने अपने विचार व्यक्त किए। समारोह की अध्यक्षता हंसराज शर्मा और संचालन राम शब्द शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed