फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news cultural

क्षत्रियों के हकों को लेकर राजनैतिक पार्टी बनाएगी क्षत्रिय संघ: शेर सिंह

Sun, 03 Nov 2019 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
mau news cultural
परदहां ब्लाक के वनदेवी धाम पर क्षत्रिय सम्मान समरोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि शेर सिंह राणा। - फोटो : MAU
बढुआगोदाम। क्षत्रिय संघ के तत्वाधान में रविवार को वनदेवी धाम पर क्षत्रिय सभा के सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रूड़की से आए शेर सिंह राणा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले दोनों अतिथियों ने वनदेमी मंदिर पहुंचकर मॉ वनदेवी का दर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि क्षत्रियों का पूरे देशभर में पांच हजार क्षत्रियों का संगठन है। जिसका विलय कर एक राजनैतिक पार्टी बनाने की बात कही। जिससे देश में क्षत्रियों के ऊपर हो रहे अन्याय को दूर कर उन्हें पूर्व की भांति मान सम्मान मिल सके। कहा कि देश में अलग अलग जातियों की पार्टी है, जो अपने जाति के लोगों के मजबूती के लिए सदैव प्रयासरत रहती हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय क्षत्रियों को संगठित होकर समाज को मजबूती देने की जरूरत है। बोले कि क्षत्रिय समाज द्वारा स्कूल, कॉलेज बनाया जाए और समाज के युवाओं को इसमें वरीयता दे। कार्यक्रम के संयोजक श्रीकिशुन दास फलहारी ने क्षत्रिय समाज को संगठित होकर दबे कुचले क्षत्रियों की मदद की बात कही। इस मौके पर हरेेराम सिंह, नागेंद्र सिंह, मोहर सिंह, सुधीर सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह,विवेक कुमार सिंह, जयशक्ती सिंह, मनीष सिंह, अरूण प्रताप सिंह आदि समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed