{"_id":"5dbf03638ebc3e93a3345420","slug":"mau-news-cultural-mau-news-vns4923947129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाला छठ:भगवान भाष्कर को अर्घ्यदान कर किया व्रत का पारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाला छठ:भगवान भाष्कर को अर्घ्यदान कर किया व्रत का पारण
छठ पर्व पर नगर के मड़ईयाघाट पर उदयांदल भाष्कर को अर्घ्य देने के पूर्व पूजन अर्चन करती महिला।
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। जिला मुख्यालय समेत पूरे जनपद में मनाया जा रहा सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ पर रविवार की अलसुबह में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही खत्म हो गया। तमसा नदी तट, देवलास मंदिर, सरयू तट एवं वनदेवी धाम में बने सैकड़ों घाटों पर महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सरयू नदी, तमसा तट पर छठ के चौथे दिन रविवार की सुबह तय समय 6:35 बजे पर उगते सूर्य को व्रतियों ने अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा कर अपना पारण किया। व्रतियों ने गन्ने के बीच में मिट्टी के हाथी जो भगवान गणेश के रूप में होते हैं व कलशी रखा, गन्ने के पास मिट्टी के बर्तन में प्रसाद रखकर दीप जलाया। नदी और पोखरों के घाटों पर पूरी तरह मेला जैसा दृश्य नजर आया। इस मौके पर नगर के शीतला माता धाम, ब्रह्मस्थान, तमसा तट स्थित भीटी, हनुमानघाट, ढेकुलियाघाट, बमघाट, नागा बाबा की कुटी, वनदेवी धाम स्थित पोखरा, देवलास स्थित सरोवर पर भारी संख्या में व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। उधर नगर के ब्रह्मस्थान, शीतला माता धाम, तमसा तट स्थित भीटी, हनुमानघाट, ढेकुलियाघाट सहित विभिन्न स्थानों पर बने घाटों पर तड़के से ही भारी भीड़ रही। भक्तिगीतों के बजते रहने तथा बैंडबाजों के बजते रहने से चहुंओर खुशियों से सरोबार रहा। इसके पूर्व चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन शनिवार को अस्ताचलगामी सूर्य (डूबते सूर्य) को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पूजा किया। कुछ स्थानों पर महिलाओं के साथ ही पुरुषों ने भी अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए छठ का व्रत किया। जगह-जगह बने छठ घाटों पर शाम को भारी भीड़ मौजूद रही। कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जहां कलाकारों ने भोजपुरी गीतों से सभी का मनमोह लिया। परिवार, देश, समाज में सुख -समृद्धि की कामना किया। देवलास स्थित सूर्य मंदिर के छठ घाट पर इस बार अन्य वर्षों की तुलना में ज्यादा भीड़ दिखी। तमसा और सरयू तट पर बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।