फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news cultural

अब मेधावी छात्रों के रूप में प्रसिद्ध हो रहा मधुबन तहसील: डॉ. विनोद मल्ल

Fri, 11 Oct 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
mau news cultural
मधुबन में प्रतिभा सम्मान समारोह में देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत करती ज्ञान कुंज इंटर कालेज क? - फोटो : MAU
मधुबन। शहीद मित्र मंडली द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन तहसील क्षेत्र के शहीद इंटर कॉलेज प्रागंण में शुक्रवार को किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात के एडीजी पुलिस डॉ. विनोद कुमार मल्ल तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस कौंसिल ऑफ़ इंडिया के सदस्य जयशंकर गुप्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में हाईस्कूल तथा इंटर के 50 मेधावी छात्रों का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में मधुबन तहसील के विभिन्न कॉलेजों के कक्षा दसवीं तथा कक्षा बारहवीं के 50 छात्रों को आंमत्रित किया गया था, जिन्होंने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इन मेधावी छात्रों को दोनों अतिथियों ने मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार मल्ल ने कहा कि मधुबन की ऊर्जावान धरती ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ आज मेधावी छात्रों के क्षेत्र में रूप में जानी जा रही हैं, जो कि क्षेत्र के लिए काफी फख्र की बात है। मेधावी छात्रों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हर मेधावी छात्रों को चाहिए कि वो दूसरे युवाओं को अपनी तरह मन लगाकर पढ़ने के लिए जागरूक करने की कोशिश करें। जिससे यह गंगा रूपी गंगा का बहार पूरे क्षेत्र में बह सके। वहीं विशिष्ट अतिथि जय शंकर गुप्ता ने कहा कि आज देश को जाति और मजहब में बांटा जा रहा है। देश में मुहब्बत के बदले नफरत परोसा जा रहा है। ऐसे माहौल गांधी, बुद्ध, कबीर झ्को पढ़ने की जरूरत है तथा साथ ही साथ उनके बताए इंसानियत के रास्ते पर चलने की जरूरत है। वहीं शहीद मित्र मंडली के संस्थापक विष्णु मल्ल ने कहा कि शहीद मित्र मंडली हर साल मेधावी छात्रों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित करेगी। इससे पहले ज्ञान कुंज इंटर कॉलेज, इंग्लिश मीडियम उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन तथा प्राथमिक विद्यालय गांगेबीर के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह, प्रभुनाथ मल्ल, राज कुमार मल्ल, शिवशरन मल्ल, अमित गुप्त, अशोक सिंह, राजेश कुमार गुप्त, रवि मल्ल, ओम प्रकाश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed