{"_id":"5d8cfe0c8ebc3e01711f73aa","slug":"mau-news-cultural-mau-news-vns486039421","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे पहले हम सभी इंसान बनें, उसके बाद मुसलमान बनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे पहले हम सभी इंसान बनें, उसके बाद मुसलमान बनें
नगर के खीरीबाग स्थित मदरसा हन्फिया अहलेसुन्नत बहरुल उलूम में हजरत मौलाना सनाउल्लाह अमजदी के सला
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। हजरत मौलाना सनाउल्लाह साहब अमजदी का नाम मोहद्दिसों की पंक्ति में सबसे ऊपर है। अमजदी अशरफिया विश्वविद्यालय मुबारकपुर व मदरसा मंजरेहक टांडा तथा बरेली शरीफ के शिक्षण संस्थान में मोहद्दिस के पद पर रहे। उनके शिष्य पूरी दुनिया में आज भी उनके विचारों को प्रचारित कर रहे हैं। उक्त विचार मदरसा बहरुल उलूम के नायब नाजिम हबीबुल्लाह टांडवी ने व्यक्त किए। वह वे खीरी बाग स्थित मदरसे में मोहद्दिस सनाउल्लाह के सालाना उर्स पर आयोजित दस्तारबंदी व सम्मान समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की तिलावत से की गई। तत्पश्चात शीतला माता धाम समिति के अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता, देवेंद्र मोहन सिंह, अब्दुल फैजी, व्यापारी कन्हैया लाल जायसवाल, रामगोपाल गुप्ता, यातायात प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ल, कमलेश महाराज, इरफान अहमद को सना अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। इस दौरान हजरत अल्लामा अब्दुल मोबिन नोमानी, हजरत मौलाना मुहम्मद फारुक ने इस्लाम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सबसे पहले हम सभी इंसान बनें। उसके बाद मुसलमान बनें। इस अवसर पर तुफैल शमसी गाजीपुरी, असहर मुबारकपुरी ने नात पढ़कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत मेें हजरत मौलाना इरफान साहब द्वारा लिखित गुस्ताखे रसूल का विमोचन हाफिजे मिल्लत शहजादा अब्दुल हफीजसरवरा-ए आला ने किया। इस अवसर पर सुभाष कन्नौजिया, सुनील यादव, श्यामसुंदर, हाजी इफ्तेखार, खुुर्शीद अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।