फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news cultural

‘बच्चे में स्वच्छता का संस्कार विकसित करें’

Wed, 18 Sep 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
mau news cultural
बीआरसी घोसी में मिशन पहचान में अच्छे कार्य को लेकर पुरस्कार देते बीएसए ओपी त्रिपाठी और अन्य। - फोटो : MAU
घोसी। मिशन पहचान टीम की तरफ से बीआरसी सभागार में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़ा एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों में स्वच्छता का संस्कार विकसित करने पर बल दिया गया। इस दौरान कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। हर बच्चे में स्वच्छता का संस्कार विकसित करने की आवश्यकता है। बीईओ संजीव कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े को विद्यालयों में व्यवहारिक रूप देना जरूरी है। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामविलास भारती को विद्यालय के कुशल प्रबंधन व क्लीन और ग्रीन स्कूल का पुरस्कार प्रदान किया। बिश्व हैंडवाश दे के अवसर पर प्रावि मिश्रौली को प्रथम, कलाफ़नपुर को द्वितीय, खत्रीपार को तृतीय स्थान मिला। क्लीन एंड ग्रीन स्कूल का प्रथम पुरस्कार पूमावि धरौली, द्वितीय पुरस्कार सरहरा जमीन सरहरा व तृतीय माऊर्बोझ को दिया गया। चित्र कला में बच्चों को प्रथम अतुल, जामडीह, द्वितीय रमन लाखीपुर, तृतीय श्रीशांत यादव जामडीह तथा बापू को पत्र लेखन में प्रथम रमन लाखीपुर, द्वितीय गरिमा नदवल व तृतीय सुनैना चौहान कलाफ़नपुर को पुरस्कार दिया गया। गौरीडीह के अनुदेशक जितेंद्र को स्वच्छता में विशेष योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सह समन्वयक दिनेश सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, रत्नेश पांडेय, रिजवान अहमद, सुदर्शन, दयाशंकर यादव, राम सिंह,राम इकबाल सिंह, अमीरुद्दीन अंसारी, पुष्कर राय, शिशुपाल सिंह, रेनू पांडेय, साधना निगम, अपराजिता, खुशबू सिंह, रजावती, उषा, सुनील, संजय, वीरेन्द्र सिंह, ममता, ज्ञान प्रकाश मिश्र आदि शामिल रहे। संचालन डॉ. रामविलास भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed