फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news crocodial

निबिहा गांव में पहुंचा मगरमच्छ, हड़कंप

Wed, 18 Sep 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
mau news crocodial
दोहरीघाट के निबिहा गांव में घुसे मगरमच्छ के बच्चे को पकड़े ग्रामीण। - फोटो : MAU
कुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लाक के निबिहा गांव में आबादी में सोमवार की देर शाम एक ग्रामीण के घर के बाहर छह फीट का मगरमच्छ के बच्चे के आने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से मगरमच्छ पर काबू में किया। मंगलवार को पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे लेकर चली गई। उधर, ग्रामीण गांव में बने एक पोखरे में अभी भी एक बड़े मगरमच्छ के होने की आशंका जता रहे। उन्होंने वन विभाग से उसकी तलाश करने की मांग की है। निबिहा गांव निवासी लक्ष्मण पटेल के दरवाजे पर सोमवार की देर शाम करीब नौ बजे लगातार कुत्ते भौंक रहे थे। कुत्तों के लगातार भौंकने पर जब लक्ष्मण बाहर निकले तो छह फीट का एक मगरमच्छ वहां मौजूद थे। मगरमच्छ की सूचना मिली तो कुछ ही देर में ग्रामीण वहां जुट गए। तीन घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ के मुंह को कपड़े और रस्सी से बांधा। लक्ष्मण पटेल ने बताया कि उसके घर के सामने बहुत बड़ा पोखरा है। पोखरे से नदी तक नाला मिला है। संभवता मगरमच्छ इसी रास्ते से तालाब में आ पहुंचा होगा और रात में बाहर निकल आया। मंगलवार को मगरमच्छ की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई। इस दौरान ग्रामीणों ने तालाब में एक और बड़े मगरमच्छ होने की आशंका जताते हुए वन विभाग की टीम से इसकी जांच करने की मांग की। जबकि वन विभाग ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed