फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news crime

बदसलूकी करने वाले दरोगा को एक्सआर्मी मैन ने चौकी में पीटा

Thu, 17 Oct 2019 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
mau news crime
मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के सारहू चौकी पर गुरुवार को पूर्व फौजी और दरोगा में होती नोंक-झोंक। - फोटो : MAU
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के सारहू पुलिस चौकी क्षेत्र में गुरुवार की शाम में एक रिटायर्ड सैनिक द्वारा दरोगा की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। चर्चा है कि रिटायर्ड सैनिक ने दरोगा को बदसलूकी करने के आरोप में उसकी पिटाई की है। दोनों के बीच बाजार में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। बाद में पंचायत के जरिए मामले को पुलिस शांत करने में जुटी हुई थी । सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुंगेसर गांव निवासी और रिटायर्ड सैनिक भीम राम का पुत्र गुरुवार की शाम करवा चौथ की खरीदारी करने के लिए जिला मुख्यालय आया हुआ था। यहां युवक अपनी गाड़ी खड़ी कर सामान आदि खरीदने के लिए चला गया। इस दौरान उसकी बाइक सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी गश्त पर निकले चौकी प्रभारी सारहू दल प्रताप सिंह ने सड़क पर किनारे खड़ी बाइक के बारे में लोगों से पूछताछ किया। इस दौरान जब कोई बाइक के बारे में कुछ नहीं बता सका। इस पर दारोगा ने बाइक को कस्टडी में लेकर चौकी पर पहुंचा दिया। सामान आदि खरीद कर लौटे भीम राम के पुत्र को बाइक नदारद मिली। इस पर वह बाइक की तलाश में जुट गया, तभी उसे पता चला कि उसकी बाइक को चौकी की पुलिस उठाकर ले गई है। इस दौरान युवक चौकी पर पहुंचा। यहां पुलिस ने उसके साथ अभद्रता किया। इस दौरान युवक वापस चला गया और घटना से पिता को अवगत कराया। बेटे के बताने पर भीम राम खुद सारहू पुलिस चौकी पहुंचे।आरोप है कि यहां दरोगा ने उनके साथ बदसलूकी की और बातों- बातों में दरोगा ने उन पर हाथ छोड़ दिया। इससे गुस्साए भीम राम ने दरोगा की पुलिस चौकी में जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिस चौकी में अफरा-तफरी मच गई। तभी किसी ने इस घटनाक्रम की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर सभी लोगों को घटना की जानकारी हुई। परिणामस्वरूप देर शाम कोतवाली में सेवानिवृत्त भीमराम और पुलिस के बीच वार्ता चल रही थी। कोतवाल रामजी सिंह ने बताया कि वार्ता के बाद जैसा होगा उस तरह की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed