फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news crime

मां बेटे के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस, असलहे की तलाश

Sun, 13 Oct 2019 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
mau news crime
मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मादी सिपाह में विजयदशमी के दिन हुई मां-बेटे की लोम हर्षक घटना के पुलिस काफी करीब पहुंच चुकी हैं। आरोपी मृतकों का काफी करीबी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी से हत्या के कारण की पूछताछ और असलहे की तलाश की जारी है। जल्द ही इनका अनावरण किया जाएगा। बता दें कि बीते मंगलवार की सुबह विजयदशमी पर्व के दिन दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मादी सिपाह बाजार निवासी चंद्रशेखर उर्फ बब्बू की पत्नी रेखा राय और 15 वर्षीय पुत्र हर्षित की बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार मौत के घाट उतारा था। सुबह के समय हुई इस हत्या की जानकारी लोगों को पूर्वाह्न 11 बजे के करीब हुई। बाद में इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। इस दौरान पुलिस ने पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्घ थाने में रिपोर्ट दर्ज किया था। साथ ही मामले के खुलासे में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस के शक की सूई मृतका के परिवार और उससे जुड़े लोगों पर टीकी थी। जांच के दौरान शनिवार को शक की सूई परिवार के करीबी पर टीकी। इस दौरान पुलिस ने जब शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया तो आरोपी टूट गया। सूत्रों की माने तो हत्या के कारण की जानकारी नहीं हो सकी थी और न ही असलहा बरामद हुआ था। इसलिए पुलिस अनावरण में असमर्थ थी। इस संबंध में एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मां- बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही हत्या में प्रयुक्त असलहे की तलाश की जा रही है। हत्यारोपी मूतकों का काफी करीबी है। जल्द ही घटनाक्रम का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed