फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news crime

भागी कंपनी के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को दी तहरीर

Thu, 10 Oct 2019 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
mau news crime
घोसी। नगर के पकड़ी मोड़ स्थित एक कंपनी दर्जनों खाता धारकों का रुपया जमा करने के बाद करीब 45 लाख से अधिक लेकर फरार हो गई। इस बाबत गुरुवार को एकत्र हुए खाता धारकों ने प्रभारी निरीक्षक घोसी को तहरीर सौंपा। दिनेश मौर्या के द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को पूछताछ के लिए हिरासत में ली। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले दिनेश मौर्य मधुबन थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव का निवासी है। दिनेश ने पुलिस को बताया कि घोसी नगर के पकड़ी मोड़ पर दो वर्ष पूर्व रियल इंडिया निधि लिमिटेड के नाम से कंपनी खोलकर वहां काम करने वालों ने दर्जनों लोगों से धन दूना करने का झांसा देकर उनका खाता खोलवाया। इसके बाद धोखाधड़ी कर खाते में रुपया जमा करा लिया। लेकिन तय समय पूरा होने पर जमा रुपया नहीं मिला। इस पर खाता धारक कंपनी का चक्कर लगाने लगें। लेकिन बाद में पता चला कि कंपनी बंदकर कर्मचारी फरार हो गए है। दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने बस्ती जिले के शहर कोतवाली के मरहा कटया बगही गांव निवासी जंगबहादुर यादव पुत्र राममूरत यादव, गिरधारी पटेल मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के छतरपुर भैरोपुर गांव का, रामसूरत यादव प्रयागराज जिले के सरायटंकी हरिवाहन गांव का, श्यामनारायण मौर्य आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के मीरिया गांव का निवासी है। पुलिस दिनेश मौर्या, रामचंद्र यादव, सदानंद दुबे, शिवप्रताप यादव ,राजेंद्र चौहान सहित अन्य के द्वारा दी गई तहरीर पर दिनेश की तरफ से थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed