फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news crime

विसर्जन को जा रही प्रतिमा पर पथराव

Wed, 09 Oct 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
mau news crime
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कोटवां के पास विसर्जन को जा रही मूर्ति पर पथराव व मारपीट की घटना के बाद - फोटो : MAU
पिपरीडीह। विसर्जन के लिए ले जाई जा रही प्रतिमा पर मंगलवार की रात में सरायलखंसी क्षेत्र के कोटवा गांव के सामने शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसमें छह लोग घायल हो गए। विरोध में आयोजकों ने प्रतिमा रोक दिया और विसर्जन से इनकार कर दिया और चक्का जाम करते हुए धरने पर बैठ गए। अफसरों के समझाने बुझाने पर ग्रामीणों ने धराना समाप्त किया और विसर्जन के लिए चले गए। मामले में पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। कहिनौर गांव के लोग विसर्जन के लिए जा रहे थे। कोटवा गांव के पास कुछ शरारती तत्वों ने जुलूस पर पथराव दिया। जिससे प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुई घटना में दुर्गा पूजा के अध्यक्ष संजय गोंड़ सहित छह लोगों को हल्की चोटें आ गईं। ऐसे में आयोजक आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस की मदद न मिलने पर आयोजक प्रतिमा को वहीं छोड़ कर वापस कहिनौर चले आए। गांव में मारपीट तथा पथराव की जानकारी दी तो ग्रामीण कारवाई की मांग करते हुए पिपरीडीह-बढुआगोदाम मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। आयोजक उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। पथराव की सूचना पर दुर्गा पुजा समिति मऊ के पदाधिकारी मदनलाल मद्धेशिया भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर सीओ राजकुमार, कोतवाल धीरेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव तथा सीआरओ हंसराज यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। सीओ राजकुमार ने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जायेगी। इसके बाद दुर्गा पुजा समिति के अध्यक्ष संजय गोड़ सहित अन्य ग्रामीणों ने दो नामजद दिनेश यादव पुत्र महातम तथा सुधांशु दुबे निवासी गजेन्द्रपुर थाना सरायलखंसी सहित दो अज्ञात लोगो के खिलाफ तहरीर दी।इसके बाद ग्रामीणों ने मूर्ति को बिसर्जन के लिए पुलिस बल के साथ मऊ के लिए रवाना किया। एसओ सरायलखंसी का कहना है कि घटना के संबंध में दो नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed