फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news crime

तमंचे से आतंकित कर नकदी, बाइक लूटी

Sun, 11 Aug 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
mau news crime
कोपागंज। थाना क्षेत्र के लारपुर गांव के पास शबनी पुलिया के पास शनिवार की देर रात तीन बदमाशों ने घर लौट रहे बाइक सवार कर्मचारी को तमंचा से आतंकित कर बाइक, दो हजार नकदी और मोबाइल छीन लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोपागंज थाना क्षेत्र के लारपुर गांव निवासी अमन सिंह पुत्र विनोद सिंह ने तहरीर में बताया है कि वह मऊ में एक शॉपिंग मॉल में काम करता है। रोजाना की तरह शनिवार की रात साढ़े दस बजे वह अपने गांव लौट रहा था। गांव के बाहर बनी पुलिया के पास एक बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। तभी उनमें से एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और जेब में रखे दो हजार रुपये, मोबाइल और बाइक छीन कर गोरखपुर की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद वह किसी तरह से ार पहुंचा और परिजनों के साथ पुलिस को अपने साथ हुए लूट की घटना की जानकारी दी। उधर, जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव कोपागंज एसओ रुद्रभान पांडेय के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी ने पीड़ित कर्मचारी से घटना की जानकारी ली। उधर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed