फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news crime

लूट

Fri, 02 Aug 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
mau news crime
पिपरीडीह । सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ओंहाईच गांव स्थित लहरीपुल के पास गुरुवार की शाम को बाइक सवार बदमाशों ने स्वयं सहायता समूह का पैसा वसूल कर लौट रहें युवक को गोली मार दिया। साथ ही उसके पास मौजूद एक लाख दस हजार रुपये के साथ दो मोबाइल, एक टैबलेट लूटकर फरार हो गए। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली कर्मचारी के पैर में लगी। साथ ही बाइक की पेट्रोल टंकी को भी छेद दी। बदमाशों के जाने के बाद पीडित के शोर मचाने पर मौके पर जुटी भीड़ उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजवाई। सूचना मिलने पर सरायलखंसी थाने की पुलिस के साथ अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे।बदमाशों की गोली से घायल अभिषेक यादव 28 पुत्र विजय प्रताप यादव बिहार राज्य के छपरा जिले का निवासी है। वह स्वंय सहायता समुह में बतौर ऐजेंट काम करता है। वह मऊ शहर में किराए का कमरा लेकर रहता है। नित्य की भांति गुरुवार को वह स्वयं सहायता समुह की वसूली करने के लिए निकला था। बताया जाता है युवक पिपरीडीह, खरगजेपुर, भार आदि गांवों से रुपया वसूलते हुए ओंहाईच की तरफ बढ़ा। जैसे ही उसकी बाइक खरगजेपुर गांव से आगे लहरीपुल के पास पहुंची, तभी सामने से एक बाईक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। बाइक सवार दोनों बदमाश हेलमेट लगाए थे। दोनों ने अभिषेक की बाइक को रोका। इस दौरान बदमाश उससे रुपये का बैंग छिनने लगें। इस दौरान अभिषक ने विरोध किया। तभी बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। गोली अभिषेक के दांए पैर के जांघ पर लगी। इस दौरान वह बाइक सहित जमीन पर गिर गया। इसके बाद बदमाश आसानी रुपये से भरे बैंग को उठाकर फरार हो गए। इस दौरान लूटेरेउसकी मोबाइल और टैबलेट भी अपने साथ लेते गए। बताया जाता है लूटेरे घटना को अंजाम देकर आराम से पिपरीडीह बाजार की तरफ फरार हो गए। पीड़ित की मांने तो घटना के बाद रास्ते से गुजरे राहगीरो से उसने मदद मांगी। लेकिन कोई नहीं रुका। इस पर वह खुद ही हिम्मत जुटाकर घायलावस्था में बाइक चलाकर ओंहाईच गांव पहुंचकर लोगों को घटना की सूचना दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने फोनकर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। लूट की सूचना मिलने पर सरायलखंसी थाने की पुलिस के साथ शहर कोतवाली प्रभारी, एसओजी, एएसपी शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में एसपी भी मौके पर पहुंच कर पूरी घटना से अवगत हुए। साथ ही एसपी के आदेश पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान भी चलाया गया। लेकिन बदमाश भागने में सफल रहें। दिन दहाड़े गोली मार कर हुई लूट की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed