फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news court

पति ,सास और ससुर के विरुद्ध दहेज उत्पीडन मुकदमा दर्ज

Thu, 15 Aug 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
mau news court
घोसी।घोसी कोतवाली क्षेत्र के बनगावां निवासी सोफिया खातून के प्रार्थनापत्र पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर घोसी कोतवाली पुलिस ने कटाई चंवर निवासी पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के बनगाँवा निवासिनी सोफिया खातून पुत्री हदीश अहमद का विवाह शरीयत के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटाई चंवर निवासी अयूब आलम शेख पुत्र अब्दुल रहमान के साथ 24 मई 2016 को हुआ था ।पीड़िता सोफिया खातून ने आरोप लगाया है कि पति ने धोखे में रखकर छल के साथ विवाह कराया । सोफिया का आरोप है कि इसके पूर्व अयूब का निकाह कटाई चंवर निवासिनी हिना परवीन पुत्री शमीम शेख से हो चुका है।विवाह के समय महर 5051 रुपये तय किया गया था।विवाह के समय पिता ने विदाई के दौरान एक लाख रुपये नकद ,दस थान सोने एवं छ: थान चांदी के जेवरात व लाखों रुपये का सामान दिया था।विवाह के समय विदा होकर ससुराल जाने पर सोफिया लगभग दो महीने पति के घर रही।इसके बाद मायके चली आई।इसके बाद गवना का समय आया तो पति द्वारा तीन लाख रुपयों की मांग की जाने लगी। पति का कहना था कि क्योंकि घोसी में जमीन खरीदना है, रुपये मायके वालों से मंगवाओ।30 नवम्बर 2016 को सोफिया को बिदा कराकर उसका पति अपने घर लाया। आरोप है कि ससुर अब्दुल रहमान एवं सास शहाना बेगम भी दहेज के लिए प्रताड़ना देने लगे ।इस बीच सोफिया को 20 अगस्त 2018को बेटा पैदा हुआ। आरोप है कि दहेज के तीन लाख रुपये न देने पर पति द्वारा सोफिया को गला दबाकर मारा पीटा गया और दस अक्टूबर 2018 को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। तब से वह आज तक मायके में रह रही है। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति अयूब आलम शेख,सास शहाना एवं ससुर अब्दुल रहमान के विरुद्ध धारादहेज उत्पीडन की धराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed