फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news cold

दोपहर में धूप तो शाम को फिर गलन

Thu, 02 Jan 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
mau news cold
बुधवार को ठंड के बीच जिला अस्पताल के ओपीडी में ठिठुरकर बैठे मरीज और उनके तीमारदार। - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में हाड़ कपाऊं ठंड का कहर बुधवार को भी जारी रहा। घने कोहरे से हुई दिन की शुरुआत हुई। साथ ही मद्धिम धूप के बीच सर्द पछुवा हवा लोगों को कंपाती रही। गलन ने लोगों को ठिठुरा कर रखा। उधर, ठंड लगने से सूरजपुर के मीरपुर के परसिया टोला निवासी किसान दीपचंद की मौत हो गई। ऐसे में जिले में अब तक ठंड से पांच किसानों की जान चली गई। बुधवार की सुबह धूप तो निकली लेकिन उसमें गर्मी नहीं थी। जैसे ही दिन ढलने लगा, तेज गलन भी बढ़ने लगी। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा जो मंगलवार के 15 डिग्री तापमान के सापेक्ष दो डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने बुधवार की रात से लेकर बृहस्पतिवार की सुबह तक तापमान में वृद्धि के संकेत दिए हैं। गूगल पर आ रही सूचनाओं के अनुसार बुधवार की रात से लेकर गुरुवार की सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अपेक्षा तीन डिग्री अधिक ही रहने की संभावना है। बुधवार को अनवरत ठंड का कहर जारी रहने से आम लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार की रात में ही घना कोहरा छा गया जो बुधवार को भी छाया रहा। घने कोहरे के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। ठंड का असर रोज कमाने और खाने वाले मजदूरों पर सबसे अधिक पड रहा है। सूरजपुर : दोहरीघाट विकास खण्ड क्षेत्र के सूरजपुर न्याय पंचायत अन्तर्गत ग्राम सभा मीरपुर के परसिया टोला निवासी दलित दीपचंद राम (44) पुत्र स्व: श्याम की बुधवार की तड़के ठंड लगने से मौत हो गई। इसे लेकर जिले में अब तक पांच किसानों की जान जा चुकी है। दीपचंद अपने चार लडकों एवं अपनी पत्नी दीपराजी के साथ झोपड़ी में किसी तरह मजदूरी कर जीवन यापन करता था। दीपचंद मंगलवार की रात परिजनों के साथ खाना खा कर मड़ई में सो गया। सुबह जब पत्नी दीपराजी देवी उसे जगाने गई तो उसका शरीर निर्जीव मिला। रोते कलपते उसने बच्चों को जगाया और पड़ोसियों को सूचना दी। लोग दीपचंद को पास के अस्पताल गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed