फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news cheking

पुलिस ने की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 15 Aug 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
mau news cheking
मऊ। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश सरकार द्वारा हाई एलर्ट जारी करने के बाद जिले की पुलिस ने बुधवार को पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिले की सीमाओं पर गहन छानबीन की गई। जनपद से बाहर से आने वाले सभी वाहनों की सघन जांच के साथ उनकी डिकीयों में संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग की गई। एसपी अनुराग आर्य ने खुद कई स्थानों पर चेकिंग कराई। पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग की स्थिति जानने के लिये पुलिस अधीक्षक स्वयं कई स्थानों पर पहुंचे। गाजीपुर जिले की सीमाओं से लगने वाले मार्गों पर लगाये गए बैरियरों की चेकिंग की गई। इस दौरान रणवीरपुर,पिपरीडीह थाना सरायलखंसी, काझा,रानीपुर एवं सरसेना थाना चिरैयाकोट के बार्डर के महत्वपूर्ण वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की प्रभावी और सघन चेकिंग कराये जाने के लिए प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किये। एसपी स्वयं चिरैैयाकोट पहुंच गए। उन्होंने पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग का जायजा लिया और स्वयं रोड पर खड़े होकर गुजर रहे वाहनों की चेकिंग कराया। क्षेत्र में गत क्यूआरटी टीम व पुलिस बल के साथ की गयी तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।इधर क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख मार्गों की चेकिंग किया। इसके साथ ही शहर के सभी होटलों, ढाबों, धार्मिक स्थलों, रोडवेज , टैक्सी स्टैंड, चौराहों, तिराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। दोहरीघाट थाने की पुलिस ने गोरखपुर जिले की सीमा पर घाघरा पुल पर मंगलवार की रात से ही सघन चेकिंग अभियान चलाया। उधर मधुबन थाने की पुलिस ने बलिया जिले की सीमा पर फरही नाला के पास चेकिंग किया। जबकि मुुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस की ओर से आजमगढ़ जिले की सीमा पर स्टेट हाइवे पर चेकिंग किया। जबकि जीयनपुर मार्ग पर सकठिया के पास सघन चेकिंग किया। इस बाबत एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले की सीमाओं से लेकर होटलों , ढाबों और भीड भाउ़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed