मऊ। भाजपा से जुडे लोक जागरण मंच की ओर सीएए के समर्थन में शुक्रवार को जनपद मुख्यालय पर रैली निकाली गई। सोनीधापा इंटर कालेज के मैदान से निकाली गई इस रैली में काफी लोगों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए हुए युवा कश्मीर से कन्या कुमारी भारत माता एक हमारी, मऊ हो या गोहाटी अपना देश अपनी माटी, भारत माता की जय वंदे मातरम तथा सीएए के समर्थन में नारे लगा रहे थे। गाजीपुर तिराहे पर पहुंचने पर रैली सभा में परिवर्तित हो गई। सभा स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेसी, समाजवादी, वामपंथियों सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने देश की जनता को गुमराह किया है। सभा को विधायक श्रीराम सोनकर, विजय राजभर तथा पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर ने भी सभा को संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में जनजागरण यात्रा में आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभा का संचालन महामंत्री आनंद प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर हौसला प्रसाद उपाध्याय, मुन्ना दुबे, योगेन्द्र राय, अरविंद सिंह, डा. एच एन सिंह पटेल, संजय पांडेय, भरत भैया, अशोक सिंह, मनोज राय, डा. एचएन सिंह, गनेश सिंह, अखिलेश तिवारी, विनोद यादव, आलोक जायसवाल, शकुंतला चौहान, मीना अग्रवाल, सत्यमित्र सिंह, राकेश तिवारी, सुशील राय, कृष्णकांत राय, मुन्ना राजभर, मयंक मद्धेशिया, विनोद गुप्ता नूपुर, अग्रवाल सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।