फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news bharat milap

चारों भाईयों के मिलन ने किया भावुक

Thu, 10 Oct 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
mau news bharat milap
नगर के शाही कटरा मैदान में ऐतिहासिक रामलीला में भरत मिलाप के दौरान गले मिलते श्रीराम,भरत, लक्ष्मण - फोटो : MAU
मऊ। नगर के कटरा मैदान पर भरत मिलाप लीला के दौरान जब चारों भाइयों को मिलन हुआ तो इलाका श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। भाइयों का मिलन देख हर कोई भावुक हो उठा। लीला स्थल पर तिल रखने भर को जगह नहीं रही। कटरा शाही मस्जिद परिसर के पास लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर किसी में मिलन की इस घड़ी के साक्षी बनने की होड़ लगी रही। उधर, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और सजग रहा। नगर के सौहार्द का प्रतीक भरत मिलाप गुरुवार की भोर में पौ फटने अके दौरान शाही कटरा मस्जिद के प्रांगण में सकुशल और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो गया। श्री रामलीला मेला समिति के तत्वावधान में आयोजित भरत मिलाप लीला का मंचन शीतला धाम से शाही कटरा मस्जिद परिसर के बीच गुरुवार की तड़के हुआ। रविवार की राम प्रभु श्रीराम का पुष्पक विमान शीतला धाम से अयोध्या को रवाना होता है। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह प्रभु श्री राम को रोक कर लोग उनका स्वागत आरती और पूजा करते है। इतना ही नहीं प्रभु के आने की सूचना मिलने पर उत्सव जैसा माहौल हो जाता है। भोर में साढ़े चार बजे प्रभु का पुष्पक विमान शाही कटरा मस्जिद के पास पहुंचा। इस दौरान भोर की अजान के साथ हर-हर महादेव के नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पुराने जमाने से चली आ रही, इस परंपरा को राम-रहीमके मिलन, आपसी सौहार्द के रुप में देखा जाता है। भरत प्रभु के आने में विलंब होने पर विलाप करने लगते हैं। विलाप करते हुए भरत अपने प्राण को त्यागने को कहते है। तभी हनुमान वहां पहुंचते है। यहां भरत हनुमान संवाद होता है। हनुमान ने प्रभु श्रीराम के आने का संदेशा भरत जी को देते है। इस पर भरत हनुमान को गले लगा लेते है। तभी प्रभु का विमान शाही कटरा मस्जिद के मुख्यद्वार को तीन बार छू कर आगे बढ़ जाता है, इसके बाद राम और भरत का मिलन होता है। यह ऐतिहासिक पल देखने के लिए शाही कटरा मैदान में हजारों की भीड़ उमड़ी थी। चारों भईयन के मिलने पर कमेटी के साथ आम जनमानस ने उनकी आरती कर पुष्प वर्षा की। इस दौरान श्रीराम के जयकारे से माहौल पूरी तरह राममय हो गया था। मिलन देख कर कई स्त्रियां रो पड़ी जब कि पूरा मजमा भावुक हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed