{"_id":"5daf359a8ebc3e01723283d5","slug":"mau-news-bank-strick-mau-news-vns4905759153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से 20 करोड़ का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से 20 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन
देश व्यापी हड़ताल के क्रम में नगर के संस्कृत पाठशाला स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर धरना प्रदर्शन करत?
- फोटो : MAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज यूनियन एवं बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर मंगलवार को जिले के समस्त राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। ऐसे में जहां बैंक के ताले नहीं खुले तो वहीं जिले में 20 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंककर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर शाखा परिसर में प्रदर्शन किया और सरकार की नीतियों का विरोध किया। बैकिंग कामकाज ठप से खाताधारक परेशान रहे। एटीएम में भी दोपहर बाद कैश न होने से लोग भटकते रहे। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में 19 राष्ट्रीयकृत बैंकों की 151 शाखाएं हैं। प्रतिदिन जिले में लगभग 20 करोड़ का लेनदेन होता है। हड़ताली बैंककर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर अपने-अपने शाखाओं पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। यूनियन के संयुक्त जिला मंत्री बालाजी मोदी के नेतृत्व में बैंककर्मियों ने भीटी स्थित सेंट्रल बैंक से निकलकर सभी बैंकों पर प्रदर्शन करते हुए पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा पर पहुंचे। यहां आयोजित सभा में बालाजी मोदी ने कहा कि सरकार बैंकों का समायोजन गलत तरीके से करना चाह रही है। सरकार की इस मंशा को सफल नहीं होने दिया जाएगा। सरकार बैंकों द्वारा डूबते ऋणों की वसूली पर कारगर नीति बनाया जाए। सभा को पीएनबी के सुधीर जायसवाल, हरिराम, धीरज कुमार, दीपक कुमार, शिव कुमार, अंकुर श्रीवास्तव, सोनू गुप्ता, वीर बहादुर याद , बजरंगी मद्धेशिया, कैलाश प्रसाद, केदारनाथ, आकाश, नरेंद्र रौशन, दिनेश कुमार, संदीप कुमार, अभिमन्यु, अखिलेश कुमार, धनराज कुमार, सुमित कुमार, अनीष सिंह, अभिषेक कुमार पटवा आदि उपस्थित रहे।
मधुबन : कस्बा स्थित यूबीआई की शाखा पर बैंककर्मियों ने तालाबंदी करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दस बैंकों को चार बैंकों में मर्ज करने का फरमान जारी कर सरकार कर्मचारियों के समक्ष दुश्वारियां पैदा करेगी। सरकार का यह फैसला आर्थिक मंदी को जन्म देगा।
फतहपुरमंडाव: रतोय स्थित पंजाब नेशनल बैंक, मर्यादपुर स्थित यूनियन बैंक सहित अन्य बैंक शाखाओं के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। उपभोक्ता सोनू जायसवाल, वीरेंद्र राजभर, अजित जायसवाल, दीपू पांडेय, अंगद यादव, नंदलाल गुप्ता, रामू चौहान ने बताया कि हड़ताल से उन्हें परेशानी हुई। एटीएम से भी बैरंग लौटना पड़ा। लीड बैंक मैनेजर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन 10 से 20 करोड़ का बैंकिंग लेनदेन होता है। हड़ताल से सोमवार को औसतन 10 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ।