फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news avishvas prastav

रतनपुरा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

Thu, 16 Jan 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
mau news avishvas prastav
मऊ। रतनपुरा ब्लाक पमुख अजीत कुमार धूसिया के विरुद्ध क्षेत्रपंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस जिलाधिकारी को सौंपा है। ब्लाक के कुल 92 में से 52 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त नोटिस देकर प्रमुख में अविश्वास जताया गया है। नोटिस में लिखा गया है कि प्रमुख राज्य वृत्त के धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे लोकतंत्रीय व्यवस्था के तहत काम नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सुझाव पर प्रमुख कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य मतलूब अंसारी के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने13 जनवरी को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। नोटिस में कहा गया है कि प्रमुुख ने सदस्यों का विश्वास खो दिया है। नोटिस पर हस्ताक्षर करने वाले 52 क्षेत्रपंचायत सदस्यों में कन्हैया लाल, कैलाश राम, संजय कुमार ,ओमप्रकाश,अभिषेक यादव ,इंद्रजीत चौहान,रामनाथ सिंह ,सोनी, कमलावती, घनश्याम ,रमावती ,नियाज अहमद , ममता, अवधेश यादव ,लालचंद ,नंदलाल, दिनेश यादव ,वनदेवी, रामजीत ,राजेश पटेल, रमेश राजभर, गुड्डू ,रविकांत चौहान ,संजय , चिंता, मीना ,शिवप्रसाद चौहान, कैलाश पति त्रिपाठी ,राम सरन ,पुष्पा ,लक्ष्मीन, भीमप्रसाद ,सुनीता , गुड़िया , गोरखनाथ सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता ,आदित्य कुमार शर्मा ,चतुर्भुज सिंह ,फुलवा, बिंदु सरोज चौहान , निशा सिंह, गोपाल, बब्बन ,फूलमती आदि शामिल हैं। बता दें कि पमुख अजीत कुमार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव दूसरी बार दिया गया है। इसके 15 अक्टूबर 2018 को भी अजीत के िविरद़्ध अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया था। इस पर मतदान भी कराया गया था। लेकिन बहुमत के अभाव में अविवास प्रस्ताव पारित नहीं ाक सका था। अजीत मई 2017 में प्रमुख पर उस समय असीन हुए जबक तत्कालीन प्रमुख राम सरन के विरुद्ध अविश्वास प्रसातव पारित हो गया था। बता दें कि 19 मई 2016 को राम सरन ब्लाक प्रमुख के पद आसीन हुए थे। लेकिन एक साल बाद ही उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। जिससे उनको हटना पडा था। अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस मिलने के बाद जिलाधिकारी ने असंतुष्टों को आश्वासन दिया कि विधि संगत प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सुभाष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed