मऊ। कन्नौज में लेखपालों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में बुधवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। कहा कि अभद्र व्यवहार करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। धरने को संबोधित करते हुए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी स्वामीनाथ गुप्ता ने कन्नौज में लेखपाल के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की निंदा करते हुए घटना में आरोपी अधिवक्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि इच्छुक लेखपालों के शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाएं। कन्नौज में लेखपालों के विरुद्ध दर्ज किए गए फर्जी एफआईआर निरस्त कराया जाए। धरने को पारसनाथ, उदयभान यादव,विजेंद्र प्रताप सिंह,राजेश यादव, प्रशांत राय आदि शामिल रहे। मधुबन : लेखपाल संघ के अध्यक्ष अविनाश यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। संघ के मंत्री विवेक राय ने कहा कि लेखपालों के साथ मारपीट करने वाले अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इनके प्रैक्टिस के लाइसेंस निरस्त किया जाए। अधिवक्ताओं की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व मंत्री आशुतोष पांडेय ने कहा कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो लेखपाल संघ 27 सितंबर से आंदोलन तेज करेगा। धरने को जयप्रकाश यादव, अशोक सिंह, रामदरश सिंह, रामनवल आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर रामपाल सिंह, आशुतोष सिंह, बनवारी यादव आदि रहे।