{"_id":"620b67ebd4217637aa13e15c","slug":"mau-municipality-president-tayyab-palki-resigns-from-the-bsp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बसपा को झटका: मऊ नगरपालिका अध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा, पिछड़े, अल्पसंख्यक और दलित वर्ग की उपेक्षा का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा को झटका: मऊ नगरपालिका अध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा, पिछड़े, अल्पसंख्यक और दलित वर्ग की उपेक्षा का लगाया आरोप
Tue, 15 Feb 2022 02:14 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:14 PM IST
सार
इस संबंध में बसपा जिलाध्यक्ष राजविजय का कहना है कि तैयब पालकी का इस्तीफा उन्हें नहीं मिला है, हालांकि सोशल मीडिया पर उनके द्वारा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित इस्तीफा सौंपे जाने की जानकारी है।
विज्ञापन
नगरपालिका मऊ के अध्यक्ष तैयब पालकी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा वर्तमान नगरपालिका मऊ के अध्यक्ष तैयब पालकी ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। नपाध्यक्ष के इस्तीफे का पत्र कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष को सौंपे इस्तीफा पत्र में नपाध्यक्ष ने इस्तीफा देने की वजह पार्टी द्वारा पिछड़े, अल्पसंख्यक, मुस्लिम, दलित वर्ग की उपेक्षा होना बताया है। पत्र में तैयब पालकी ने लिखा है कि वह पांच वर्षों से पार्टी से जुड़कर पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
वर्तमान समय में मुस्मिल, अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े, बुनकर और सामान्य वर्ग के लोगों की पार्टी में उपेक्षा की जा रही है। पार्टी में रहकर ऐसे जनमानस की आवाज उठाना उनके लिए कठिन हो रहा था। जिसके चलते मजबूरन उन्होंने मंगलवार को बसपा की प्राथमिकी सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।