{"_id":"657c9746a4ec4e138e046c07","slug":"mau-municipality-got-first-place-in-the-state-in-citizen-participation-mau-news-c-295-1-svns1028-6362-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नागरिक सहभागिता में मऊ नगरपालिका को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नागरिक सहभागिता में मऊ नगरपालिका को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान
विज्ञापन
मऊ। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत इंडियन स्वच्छता लीग-2 के क्रम में दो अक्तूबर 2023 को चलाए गए महाअभियान के तहत नगरपालिका की तरफ नागरिक सहभागिता के माध्यम से 240 स्थानों से 5625 टन कूड़ा निकाला। साफ-सफाई कराने के साथ ही आम लाेगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। नगर विकास विभाग की तरफ से जारी रैकिंग में मऊ नगरपालिका को नागरिक सहभागिता में प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है।
116 वर्ग किमी में फैली मऊ नगरपालिका में 45 वार्ड की आबादी तीन लाख 44 हजार है। नगर विकास विभाग की तरफ से प्रदेश में एक साथ दो अक्तूबर को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत इंडियन स्वच्छता लीग-2 के क्रम में दो अक्तूबर 2023 को महाअभियान चलाया गया। शासन की तरफ से 225 स्थानों को स्वच्छ बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया था। नगरपालिका प्रशासन की तरफ से 240 स्थानों को चिंहित किया गया था।
प्रत्येक स्थानों पर छह-छह कर्मचारियाें की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही प्रत्येक स्थान के लिए तैनाती अधिकारियों द्वारा आनलाइन मानीटरिंग की जा रही थी। प्रत्येक स्थान से नगरपालिका के कर्मचारियों तथा जनसहभागिता के माध्यम से 25-25 टन कूड़ा निकाला गया। साथ ही नगरपालिका से 5625 टन कूड़ा निकालकर डंपिंग ग्राउंड पहुंचाया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रत्येक स्थान की सफाई से पूर्व फोटो तथा सफाई के बाद वेबसाइट पर फोटो अपलोड की गई। प्रदेश स्तर से जारी रैकिंग में मऊ नगरपालिका को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। नगरपालिका को प्रथम स्थान मिलने पर नगरपालिका में उत्साह का माहौल है। सफाई व खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश का कहना है कि नगरवासियों की जनसहभागिता तथा पालिका के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के समन्वय से प्रदेश में पहला स्थान मिला है। नगरपालिका को स्वच्छ बनाने का प्रयास जारी है।
इस बाबत अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार का कहना है कि नगरपालिका को स्वच्छ बनाने के लिए सभी प्रयास किया जा रहा है। नगरवासियों,कर्मचारियों तथा अधिकारियों के सहयोग से मऊ नगरपालिका को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।