फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau might get its first Amrit Bharat Express before Diwali.

Mau News: दिवाली से पहले मऊ को मिल सकती है पहली अमृत भारत एक्सप्रेस

Fri, 04 Sep 2026 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mau might get its first Amrit Bharat Express before Diwali.
मुहम्मदाबाद गोहना। दिवाली से पहले मऊ को पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिलने की संभावना है। यह ट्रेन मऊ से जोधपुर के बीच चलेगी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने इस वर्ष मार्च में ही जोधपुर से मऊ के बीच चलने वाली ट्रेन को अमृत भारत में परिवर्तित कर साप्ताहिक स्पेशल के रूप में चलाने की मंजूरी दी थी। जोधपुर से मऊ के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है।
रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य शाह आलम कुरैशी ने बताया कि जोधपुर से मऊ के बीच साप्ताहिक अमृत भारत एक्स.चलाने की घोषणा हुई थी, जो अब पूरी होने वाली है।
विज्ञापन

इसके लिए चेन्नई से एक रैक जोधपुर पहुंच गया है। इस रैक में 22 कोच हैं, जिनमें 10 एसी कोच होंगे। एक रैक और अगले कुछ दिनों में जोधपुर पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि मऊ मुख्यालय से होकर गुजरने वाली यह पहली अमृत भारत ट्रेन होगी। रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुसार ट्रेन संख्या 04823/04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर स्पेशल को अब नियमित नंबर 14809/14810 में परिवर्तित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 14809 जोधपुर-मऊ अमृत भारत एक्सप्रेस और 14810 मऊ-जोधपुर अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। इस ट्रेन का संचालन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस 3.0 रैक से किया जाएगा।

यात्रियों को इसमें बेहतर सीटिंग, चार्जिंग पॉइंट्स, आधुनिक टॉयलेट्स और तेज रफ्तार का अनुभव मिलेगा। नई समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 14809 जोधपुर-मऊ अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार शाम पांच बजे जोधपुर से प्रस्थान करेगी और सोमवार रात 11:20 बजे मऊ पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 14810 मऊ-जोधपुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार सुबह चार बजे मऊ से रवाना होकर बुधवार सुबह आठ बजे जोधपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed