{"_id":"66e2cf36c647656e7007e71a","slug":"mau-khas-katara-villagers-build-wooden-bridge-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: घर जाने के लिए नहीं बना रास्ता, ग्रामीणों ने जुगाड़ से बना डाला देसी पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: घर जाने के लिए नहीं बना रास्ता, ग्रामीणों ने जुगाड़ से बना डाला देसी पुल
Thu, 12 Sep 2024 04:53 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 12 Sep 2024 04:53 PM IST
सार
मऊ जिले में घोसी कस्बा के एक गांव में कई ऐसे घर हैं जहां जाने के लिए रास्ते का निर्माण नहीं किया गया है। यहां रहने वाले लोगों ने खुद ही रास्ते का निर्माण किया है।
विज्ञापन
पटरा - बल्ली से ग्रामीणों ने बनाया रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के घोसी कस्बा खास कटरा के कई परिवार आज भी पिछले सात वर्षों से चार फीट गहरे रास्ते पर पटरा एवं बल्ली के सहारे अपने घर पहुंचते हैं। इस संबंध में लोगों ने कई सक्षम अधिकारियों से रास्ते के निर्माण को लेकर शिकायत की, लेकिन कोई उचित समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
घोसी नगर पंचायत के कस्बा खास कटरा निवासी महेंद्र एवं सोनू सहित कुछ अन्य परिवार पिछले सात वर्षों से घर पहुंचने के रास्ते में चार फीट गहराई होने के चलते 100 मीटर की दूरी का रास्ता पटरा एवं बल्ली के सहारे चढ़ कर जान जोखिम में डालकर पार करते हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में स्थानीय निवासी महेंद्र ने बताया कि वह कई बार इस समस्या के संबंध में संबंधित अधिकारियों से रास्ते के निर्माण की मांग को लेकर
शिकायत कर चुका है, लेकिन उसकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। यदि पीड़ित परिवार आता है तो उचित समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन