{"_id":"695d597cd63292b0200dbdf8","slug":"mau-is-ahead-in-the-division-in-registering-for-discussion-on-examination-mau-news-c-295-1-svns1028-138895-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: परीक्षा पे चर्चा के लिए पंजीकरण कराने में मंडल में मऊ आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: परीक्षा पे चर्चा के लिए पंजीकरण कराने में मंडल में मऊ आगे
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का नौवां संस्करण के लिए पंजीकरण कराने की समय सीमा में मात्र पांच दिन ही शेष हैं।आजमगढ़ मंंडल में मऊ में 44.77 प्रतिशत, आजमगढ़ में 32.49 प्रतिशत, बलिया में 31.65 प्रतिशत पंजीकरण कराया गया है।
जिले में माध्यमिक और बेसिक शिक्षा से संबद्ध विद्यालयाें ने 44.77 प्रतिशत पंजीकरण कराया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कम पंजीकरण होने की स्थिति मेें लापरवाह विद्यालयों के प्रधानाचार्यो, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों का वेतन रोकने का चेतावनी पत्र जारी किया है।
शिक्षा मंत्रालय की ओर से जिले में बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पे चर्चा से पहले देश भर में गत एक दिसंबर से ही ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
11 जनवरी तक माध्यमिक और बेसिक शिक्षा से संबद्ध विद्यालयों को ऑनलाइन पंजीकरण कराने का दिशा निर्देश जारी किया गया है। कार्यक्रम के तहत पोर्टल पर ऑनलाइन एमसीक्यू प्रतियोगिता की जा रही है।
इसमें कक्षा छह से 12 तक के छात्र, और उनके अभिभावक, शिक्षक भाग ले सकेंगे। शासन की तरफ से माध्यमिक शिक्षा विभाग को एक लाख 79 हजार 913 विद्यार्थियो, शिक्षकों और अभिभावकों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अब तक 80 हजार 550 विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया है। इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि समीक्षा में विद्यालयों की प्रगति खराब मिलने पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यो, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।