फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau: Girlfriend sitting at lover's door on the insistence of marriage

मऊः शादी की जिद पर प्रेमी के दरवाजे पर बैठी प्रेमिका

Sat, 13 Mar 2021 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
mau: Girlfriend sitting at lover's door on the insistence of marriage
मऊ। प्रेमी के झांसे में आकर पहले पति को तलाक देने के बाद दूसरे समुदाय की लड़की कोपागंज कस्बे के एक मुहल्ले में प्रेमी के दरवाजे पर शादी की जिद पर बैठी हुई है। युवक के परिजन दरवाजा बंद कर किसी से मिलने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोपागंज कस्बे के एक मुहल्ले की दूसरे धर्म की लड़की और और एक हिंदू युवक के बीत तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा है। इसी दौरान लड़की के परिजनों ने 16 वर्ष की अवस्था में लड़की की शादी मऊ निवासी युवक से कर दी। इसके बाद लड़की मायके आकर रहने लगी। शुक्रवार की रात लड़की प्रेमी युवक के घर पहुंच गई और शादी की जिद करते हुए उसके दरवाजे पर बैठ गई। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट र्गई। इस दौरान किशोरी ने कहा कि उसका प्रेेमी तीन वर्षों से शादी करने का भरोसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना रहा था। उसके कहने से वह दूसरे युवक से शादी के लिए तैयार हुई और उसी के कहने पर पति को तलाक देकर मायके आ गई हैं। जब तक प्रेमी शादी नहीं करेगा तबतक वह उसके दरवाजे से नहीं हटेगी। युवक के घर वाले बाहर नहीं निकल रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी एसओ रमेश चंद ने कहा कि दोनों पक्षों से बातचीत कर कोई रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed