फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau: Fire broke out in the shanty, five people of family died

मऊ: मड़ई में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मुआवजे का एलान, डीएम ने कहा- जांच होगी

Wed, 28 Dec 2022 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 28 Dec 2022 06:44 AM IST
विज्ञापन
Mau: Fire broke out in the shanty, five people of family died
हादसे के बाद... - फोटो : एएनआई

कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे मड़ई में आग लगने से परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए चार लाख रुपये मुआवजे का एलान किया गया है। 

विज्ञापन


शाहपुर गांव निवासी गुड़िया राजभर (32) का विवाह दोहरीघाट निवासी रमाशंकर के साथ हुआ था। करीब पांच वर्षं से गुड़िया अपने आठ, दस और 12 साल के तीन बच्चों और बहन की 14 साल की बेटी के साथ अपने मायके शाहपुर में ही मड़ई में रहती थीं। 
विज्ञापन


अचानक लगी मड़ई में आग 
मंगलवार रात अचानक मड़ई में आग की लपटें निकलने लगीं। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पाकर सदर एसडीएम हेमंत चौधरी, घोसी सीओ उमाशंकर उत्तम, कोपागंज एसओ अमित मिश्रा भी पहुंचे। करीब 30 मिनट बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़िया राजभर, किशोरी उसकी बहन की बेटी तथा तीनों बच्चों के शव निकाल लिए गए। कोपागंज एसओ ने बताया कि घटना में पांचों की मौत हो गई है।। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी। मृतकों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

शाहपुर गांव में आग लगने से पांच की मौत हो गई है। डीआईजी आजमगढ़ और एसपी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
-रामकुमार, एडीजी जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed