Mau Election Seat Result 2022: मऊ में होली से पहले चढ़ा सियासी रंग, कहीं झूम रहे कार्यकर्ता तो कहीं उदासी
शाम तक की मतगणना में मऊ सदर सीट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से अब्बास अंसारी 118521 वोट पाकर जीत की ओर हैं। उन्हें भाजपा के अशोक कुमार सिंह टक्कर दे रहे हैं। अशोक कुमार सिंह 81340 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के भीम को 42327 वोट मिले हैं।
विस्तार
मऊ जिले की सभी चार विधानसभा सीटों पर सुबह से गिनती जारी है। शाम तक की मतगणना में मऊ सदर सीट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से अब्बास अंसारी 118521 वोट पाकर जीत की ओर हैं। उन्हें भाजपा के अशोक कुमार सिंह टक्कर दे रहे हैं। अशोक कुमार सिंह 81340 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के भीम को 42327 वोट मिले हैं।
घोसी से सपा के दारा सिंह चौहान आगे
भाजपा का दामन छोड़कर समाजवादी पार्टी की साइकिल का हैंडिल थामने वाले दारा सिंह चौहान मऊ जनपद के घोसी विधानसभा क्षेत्र से आगे हैं। शाम तक के अपडेट में वह 108430 वोट पाकर पहले स्थान पर बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के विजय कुमार राजभर 86214 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर हैं। बहुजन समाज पार्टी के वसीम इकबाल उर्फ चुन्नू 54248 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।
मोहम्मदाबाद-गोहना में सपा आगे
मोहम्मदाबाद-गोहना सीट से सपा के राजेंद्र कुमार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। शाम तक की मतगणना में उन्हें 93724 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर 67392 वोट पाकर भाजपा की पूनम सरोज हैं। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के धर्म सिंह गौतम को 55796 वोट मिल चुके हैं।
मधुबन से भाजपा आगे, सपा से कड़ी टक्कर
मऊ की मधुवन विधानसभा सीट से भाजपा के रामबिलास चौहान शाम तक 47761 वोट पाकर बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे स्थान पर 42730 वोट पाकर सपा के उमेश पांडेय उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।